फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   What are the reasons for reducing the lifespan of a car's windshield? Know how the damage occurs

Car Care Tips: कार की विंडशील्ड की उम्र किन कारणों से होती है कम, जानें किस तरह होता है नुकसान

Fri, 22 Dec 2023 03:46 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 22 Dec 2023 03:46 PM IST
सार

कार चलाने के साथ ही कार की विंडशील्ड का सही होना काफी जरूरी होता है। ऐसा ना होने पर सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ जाता है। किन कारणों से विंडशील्ड की उम्र कम होती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
What are the reasons for reducing the lifespan of a car's windshield? Know how the damage occurs
car windshield - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सही तरह से कार चलाने के लिए जिस तरह इंजन और अन्य पार्ट्स का सही से काम करना जरूरी होता है। उसी तरह से कार की विंडशील्ड का भी सही होना काफी जरूरी होता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि विंडशील्ड के साथ लापरवाही बरतने पर क्या नुकसान होता है।

विज्ञापन


विंडशील्ड के साथ लापरवाही से नुकसान
कार की विंडशील्ड पर अक्सर लोग ध्यान नहीं देते। इस तरह से लापरवाही के कारण लंबे समय में विंडशील्ड को कई तरह के नुकसान हो जाते हैं। विंडशील्ड पर क्रैक, स्क्रैच आने के कारण सफर में काफी परेशानी भी होने लगती है। साथ ही इस तरह से कार चलाने पर सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह होता है नुकसान
अगर कार की विंडशील्ड खराब हो जाए और आप उसे सही जगह से न बदलवाएं। तो भी फायदे की जगह नुकसान होता है। अगर विंडशील्ड को सही तरह से न लगाया जाए तो सफर के दौरान उसके टूटने का खतरा भी बढ़ जाता है। जिससे हादसा होने का खतरा भी होता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप


खराब क्वालिटी से नुकसान
सही जगह से विंडशील्ड लगवाने के साथ ही हमेशा अच्छी क्वालिटी की विंडशील्ड का ही उपयोग करना बेहतर होता है। कुछ लोग थोड़े पैसे बचाने के लिए खराब क्वालिटी की विंडशील्ड का उपयोग करते हैं। इस तरह से भी कार को लंबे समय में नुकसान होता है और अगर शीशा खराब क्वालिटी का होगा तो हल्की सी चोट या फिर तेज स्पीड में कार चलाने पर भी कार का शीशा क्रैक हो जाता है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

सूरज की सीधी रोशनी से नुकसान
कार की विंडशील्ड पर अगर सूरज की सीधी रोशनी आती है। तो भी विंडशील्ड को नुकसान पहुंचने का खतरा होता है। कार को पार्क करने से पहले एसी का उपयोग किया जाता है। जिससे अंदर से विंडशील्ड ठंडी और बाहर से सूरज की रोशनी के कारण गर्म हो जाती है। ऐसे में कई बार विंडशील्ड क्रैक भी हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

बजरी से नुकसान
कार की विंडशील्ड को सबसे ज्यादा नुकसान आगे चलने वाहन के पहियों से निकलने वाली बजरी से होता है। सड़क पर कई छोटे-छोटे पत्थर होते हैं, जो कार के टायर के संपर्क में आने के बाद काफी तेजी से पीछे की ओर जाते हैं। ऐसे में पीछे से आ रही कार के शीशे पर लगने के बाद शीशा क्रैक हो जाता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि जहां पर सड़क के ऊपर बजरी हो वहां आपके आगे के वाहन से थोड़ी दूरी बनाएं।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed