Car Care Tips गर्मी में भूलकर भी कार में न रखें ये चीजें, वरना मिनटों में आग का गोला बन जाएगी गाड़ी
गर्मी के मौसम में अक्सर देखा जाता है कि चलती कार में आग लग गई। ऐसे में कई ऐसे कारण होते हैं, जिनकी वजह से गाड़ी आग का गोला बन जाती है। जानिए क्या है इसकी डिटेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। गर्मी के मौसम में अक्सर देखने को मिलता है कि सड़क पर चलती हुई गाड़ी में आग लग गई। कई बार आपने सुना होगा कि गर्मी के दौरान कार में शॉर्टसर्किट हुआ और अचानक से गाड़ी में आग लग गई। हालांकि, गर्मी के मौसम में कार में आग लगने की कई अन्य वजह भी हो सकती है। आइए इस खबर में जानते हैं कि आपको गर्मी के दौरान किन बातों का ध्यान रखना है। साथ ही कार में किन चीजों को नहीं रखना है।
कार में लाइटर का इस्तेमाल
अगर आप गर्मी के दौरान कार का काफी इस्तेमाल करते हैं तो आपको गाड़ी को आग से बचाने से लिए कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। अगर आप सिगरेट पीते हैं तो अपने साथ लाइटर रखते होंगे। ऐसे में इसका ध्यान रखें कि कभी गलती से भी लाइटर को कार में न छोड़ें। दरअसल लाइटर पर सूरज की सीधी रोशनी पड़ने से उसमें धमाका हो सकता है। इस वजह से कार में भयानक आग लग सकती है।
पानी की बोतल रखने की गलती
काफी लोग ये गलती करते हैं कि पानी की खाली बोतल को कार की सीट के नीचे ही छोड़ देते हैं। ऐसे में पानी की खाली बोतल तेज धूप में एक लैंस की तरह काम करती है। ऐसे में जब बोतल गर्म हो जाती है तो वह गाड़ी की सीट को नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही इस छोटी सी गलती की वजह से कार में आग भी लग सकती है।
हॉर्न मोडिफिकेशन का रखें ध्यान
आजकल काफी लोग नई कार खरीदने के बाद उसमें मोडिफिकेशन कराते हैं। ऐसे में काफी ड्राइवर कार में हॉर्न मोडिफिकेशन करवाते हैं। मगर गर्मी के मौसम में ये काफी खतरनाक हो सकता है। अगर आप कार में हॉर्न मोडिफिकेशन करवा रहे हैं तो एक बार गाड़ी के बोनट में फ्यूज क्षमता का बॉक्स सही से चेक कर लें। ऐसा करने पर आपको हॉर्न की क्षमता के साथ कार के दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भी अच्छे ढंग से जांच लें। अगर कार में हॉर्न मोडिफिकेशन सीमा से ज्यादा होती है तो फिर कार में आग लगने की संभावना बढ़ जाती है।