फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   vehicles with white led headlights to face legal action in this indian state

Auto News: व्हाइट एलईडी हैडलाइट्स वाले वाहनों को करना होगा कानूनी कार्रवाई का सामना, जानें खबर

Wed, 24 Apr 2024 12:42 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 24 Apr 2024 12:42 PM IST
सार

आजकल काफी लोग आफ्टरमार्केट के जरिए अपनी गाड़ियों में बदलाव करवाते हैं। मगर अब इस राज्य ने व्हाइट एलईडी लाइट्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा करने पर वाहन मालिकों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। 
 

विज्ञापन
vehicles with white led headlights to face legal action in this indian state
Auto News - फोटो : Freepik

विस्तार

ऑटो मार्केट में नई-नई तकनीक का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। वहीं, काफी वाहन चालक नई गाड़ी खरीदने के बाद उसमें कई तरह के बदलाव करवाते हैं। पिछले कुछ सालों से देखा जा रहा है कि वाहन चालक आफ्टरमार्केट एलईडी हैडलैंप का बहुत ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर वाहन निर्माता गाड़ियों में पीला हैडलैंप देते हैं तो वाहन चालक उसकी जगह पर व्हाइट एलईडी हैडलाइट्स को गाड़ी में इंस्टाल करवा लेते हैं। 

विज्ञापन

व्हाइट एलईडी हैडलाइट्स पर कानूनी एक्शन

ऐसे में अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अब किसी भी तरह की गाड़ी में व्हाइट एलईडी हैडलाइट्स को अवैध तौर लगाने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। साथ ही ऐसा करने पर वाहन चालक को कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात में उठाया गया है ये कदम

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि गुजरात सरकार के परिवहन विभाग की तरफ से ऐसा कदम उठाया गया है।  रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन वाहन मालिकों ने अपने वाहन में व्हाइट एलईडी हैडलाइट्स को इंस्टाल करवाया है, उन्हें जुर्माने का सामना करना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद आरटीओ ने अवैध तौर पर व्हाइट एलईडी हैडलाइट्स लगाने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ ये अभियान शुरू किया है। 

विज्ञापन

व्हाइट एलईडी हैडलाइट है खतरनाक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाइट एलईडी हैडलाइट की चमक बहुत अधिक होती है। ऐसे में उल्टी तरफ से आने वाले वाहनों के लिए व्हाइट एलईडी हैडलाइट काफी खतरनाक साबित होती है। व्हाइट लाइट उल्टी साइड से आने वाले ड्राइवर को देखने के लिए नजर को कमजोर कर देती है। ऐसे में दोनों वाहनों में टक्कर होने की संभावना बढ़ जाती है। 
ऐसे में अहमदाबाद आरटीओ के तहत आने वाले सभी आरटीओ को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि वाहनों में व्हाइट एलईडी हैडलाइट की वजह से हादसों में इजाफा हो रहा है। ऐसे में परिवहन विभाग को वाहनों में अवैध व्हाइट एलईडी हैडलाइट के इस्तेमाल की कई शिकायते मिली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed