{"_id":"677bb0b7cd670e493b0208d0","slug":"vehicle-at-home-receiving-traffic-challan-in-ranchi-number-plate-tampering-cases-registered-2025-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Traffic Challan: घर में खड़ी गाड़ियों के कट रहे ट्रैफिक चालान, जांच में सामने आई चौंकाने वाली हकीकत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Traffic Challan: घर में खड़ी गाड़ियों के कट रहे ट्रैफिक चालान, जांच में सामने आई चौंकाने वाली हकीकत
Mon, 06 Jan 2025 06:39 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो न्यूज, अमर उजाला डेस्क, नई दिल्ली
ऑटो न्यूज, अमर उजाला डेस्क, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 06 Jan 2025 06:39 PM IST
सार
घर में खड़ी गाड़ियों पर ट्रैफिक चालान कटने के अजीबोगरीब मामले सामने आए हैं। कई वाहन मालिकों को उनकी गाड़ी के फर्जी चालान मिल रहे हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि चोरी के वाहनों की पहचान छुपाने के लिए उनके नंबर से छेड़छाड़ की जा रही है।
विज्ञापन
नंबर प्लेट का हो रहा गलत इस्तेमाल
- फोटो : Spinny
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप भी घर में गाड़ी खड़ी रखते हैं तो अब सावधान हो जाएं, क्योंकि अब घर में खड़ी कार-बाइक के भी चालान कट सकता है। हाल ही में कई वाहन मालिकों ने घर में खड़ी गाड़ियों के चालान कटने का मामला दर्ज कराया है। लोग ऑनलाइन चालान देखकर हैरान हो रहे हैं, क्योंकि उनके पास चारपहिया वाहन है और चालान दोपहिया वाहन का आ रहा है।
पुलिस की जांच में पता चला है कि लोग चोरी के वाहनों का नंबर प्लेट बदलकर उन्हें चला रहे हैं। ऐसे वाहन जब किसी ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करते हैं तब उस नंबर के असली मालिक के नाम पर चालान बना दिया जाता है। चूंकि चालान की प्रक्रिया ऑनलाइन है और ट्रैफिक कैमरों से नंबर प्लेट की स्कैनिंग कर चालान बनाया जा रहा है, इसलिए चालान के स्पॉट पर ऐसे वाहनों की धर-पकड़ करने में समस्या आ रही है।

cctv/ e-challan/ई-चालान
- फोटो : अमर उजाला
इस शहर के लोग हुए गलत चालान से परेशान
दरअसल, इस तरह के ताजा मामले झारखंड की राजधानी रांची में सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रांची के कई थानों में लोगों ने घर में खड़ी गाड़ी के चालान कटने के मामले दर्ज कराए हैं। जिसके बाद पुलिस ने ऐसे वाहनों की जांच तेज कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, चोरी के वाहन पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट बदलकर शहर में घूम रहे हैं।

Traffic Police
- फोटो : ANI
आपके नंबर प्लेट का हो सकता है गलत इस्तेमाल
ऐसे मामलों में यह संभावना जताई जा रही है कि कोई और व्यक्ति आपके वाहन का नंबर इस्तेमाल कर सकता है। ये लोग या तो चोरी के वाहनों को छिपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं या फिर ट्रैफिक नियम तोड़ने के बाद जुर्माने से बचने के लिए। शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे ऑटोमेटिक कैमरों ने इस समस्या को उजागर किया है।
रांची के ज्यादातर चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की जगह अब ऑटोमेटिक कैमरे चालान काट रहे हैं। जैसे ही कोई ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करता है, कैमरे में उसकी गाड़ी का नंबर रिकॉर्ड हो जाता है और चालान ऑनलाइन जारी हो जाता है। हालांकि, चालान से बचने के लिए कुछ लोग नंबर प्लेट पर बैंडेज चिपकाने या कपड़ा डालने जैसे हथकंडे अपना रहे हैं।

Traffic policemen impose penalties on traffic offenders
- फोटो : PTI
ऐसे करें शिकायत
यदि आपके वाहन का चालान गलत तरीके से जारी हो गया है, तो आपको तुरंत ट्रैफिक एसपी के कार्यालय में इसकी जावकारी देनी होगी। रांची पुलिस के मुताबिक ऐसी स्थिति में वाहन मालिक को एक आवेदन देना होगा, जिसके बाद चालान को रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही, फर्जी नंबर प्लेट इस्तेमाल करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैफिक विभाग ने अब तक एक दर्जन से अधिक ऐसे वाहनों को पकड़ा है, जिनकी नंबर प्लेट में छेड़छाड़ की गई थी। चालान से बचने के लिए कपड़ा डालने या नंबर प्लेट पर बैंडेज चिपकाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।