फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   US lawmakers are serious about for more harsh punishments for carjacking in America

Carjacking: अमेरिका में कार छीनने की सजा हो सकती है पहले से ज्यादा कठोर, जानें इसकी वजह

Thu, 22 Feb 2024 02:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 02:02 PM IST
सार

अमेरिकी सांसद देश के कुछ सबसे बड़े शहरों में होने वाले आम अपराधों पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। वे मौजूदा समय की तुलना में सजा को और कठोर बनाने पर विचार कर सकते हैं।

विज्ञापन
US lawmakers are serious about for more harsh punishments for carjacking in America
carjacking - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिकी सांसद देश के कुछ सबसे बड़े शहरों में होने वाले आम अपराधों पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। वे मौजूदा समय की तुलना में सजा को और कठोर बनाने पर विचार कर सकते हैं। इन अपराधों में से एक जिस पर गहराई से विचार किया जा रहा है वह है "कारजैकिंग", या जबरन कार छीनना।
विज्ञापन


कारजैकिंग एक ऐसा अपराध है जिसमें चालक को शारीरिक या मौखिक धमकियों के तहत वाहन या तो छोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है। या फिर अपराधी द्वारा बताई गई जगह पर ले जाने के लिए मजबूर किया जाता है। अमेरिका के कई शहरों में कारजैकिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


इस समय, अगर किसी आरोपी को दोषी पाया जाता है तो कारजैकिंग के लिए न्यूनतम दो साल की सजा का प्रावधान है। लेकिन इसे रोकने के लिए अब इस न्यूनतम सजा को पांच साल करने की कोशिश की जा रही है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर कारजैकिंग के दौरान पीड़ित को शारीरिक नुकसान होता है, तो आरोपी बिना पैरोल के 20 से 30 साल तक जेल का सामना कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, राजधानी में एक विशेष विधायी सत्र चल रहा है जहां रिपब्लिकन पार्टी द्वारा पेश कई कठोर अपराध-विरोधी नीतियों को आगे बढ़ाया जाएगा। लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री ने इस सप्ताह की शुरुआत में विधायिका को संबोधित करते हुए कहा, "उन लोगों के लिए जो लुइसियाना में किसी की कारजैकिंग करने के बारे में सोच रहे हैं, कान खोलकर मेरी बात सुन लें - आप बेहतर उम्मीद करें कि कार में पूरी तरह से पेट्रोल भरा हो और आप कहीं ऐसी जगह जा सकते हैं जहां हम आपको कभी नहीं ढूंढ पाएंगे। क्योंकि जब हम आपको खोज लेंगे तो आप लंबे समय तक जेल में रहेंगे।"


जबकि रिपब्लिकन पार्टी का कहना है कि कठोर दंड पीड़ित की दुर्दशा को और ज्यादा महत्व देंगे और जेल की सजा बढ़ने के डर से गलत इरादे रखने वाले लोग जुर्म करने से पहले दोबारा सोचेंगे। वहीं, डेमोक्रेट पार्टी का तर्क है कि एक ज्यादा समग्र दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। और ड्रग्स से छुटकारा पाने के लिए केंद्रों को अतिरिक्त धन देने और जेल की सजा पूरी करने के बाद, समाज में फिर से घुलने वाले अपराधियों के लिए बेहतर वातावरण बनाने जैसे उपायों का समर्थन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed