फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Upcoming Made-in-China Entry-level Harley-Davidson 500 cc parallel-twin spotted

Harley-Davidson: हार्ले-डेविडसन की एंट्री-लेवल 500cc पैरेलल-ट्विन टेस्टिंग के दौरान आई नजर, भारत में सकती है लॉन्च

Sat, 26 Mar 2022 01:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 26 Mar 2022 01:37 PM IST
सार

अमेरिका की मशहूर मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) कई एंट्री लेवल मॉडल पर काम कर रही है, जिसकी चीन और भारत सहित कई विकासशील बाजारों में बिक्री किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
Upcoming Made-in-China Entry-level Harley-Davidson 500 cc parallel-twin spotted
Harley Davidson 338R - फोटो : Harley Davidson (For Reference Only)

विस्तार

अमेरिका की मशहूर मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) कई एंट्री लेवल मॉडल पर काम कर रही है, जिसकी चीन और भारत सहित कई विकासशील बाजारों में बिक्री किए जाने की संभावना है। इसके लिए Harley-Davidson ने Benelli (बेनेली) की मूल चीनी कंपनी Qianjiang Group (कियानजियांग समूह) के साथ अपनी साझेदारी की है। इससे जुड़ी ताजा खबर यह है कि, एक नई आनेवाली मेड-इन-चाइना हार्ले-डेविडसन बाइक को देखा गया है। यह चीनी ऑटो दिग्गज के साथ अपनी साझेदारी के तहत कंपनी का दूसरा मॉडल (हार्ले-डेविडसन 338R) होने की संभावना है।
विज्ञापन


Harley-Davidson 338R अभी आधिकारिक तौर पर विश्व बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। लेकिन पिछली रिपोर्टों से पता चलता है कि मेड-इन-चाइना HD 338R का यूएस नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन के साथ रजिस्ट्रेशन कराया गया है। इससे इशारा मिलता है कि Harley-Davidson 338R की आधिकारिक लॉन्चिंग नजदीक हो सकती है। 
विज्ञापन


अब सामने आई नई तस्वीरों से इशारा मिलता है कि फैटबॉय-निर्माता ने एक अलग 500cc पैरलल-ट्विन इंजन बाइक पर काम शुरू कर दिया है जिसमें रोडस्टर बॉडी वर्क है। नई मोटरसाइकिल Benelli Leoncino 500 (बेनेली लियोनसिनो 500) पर आधारित लगती है। क्योंकि इसमें लियोनसिनो 500 के फ्रेम, फ्रंट सस्पेंशन, रेडियल ब्रेक कैलीपर्स और स्विंगआर्म जैसे कुछ कंपोनेंट को साझा किया गया है। इसके अलावा, अन्य कंपोनेंट को भी साझा किया प्रतीत होता है जिसमें कास्ट अलॉय व्हील्स, हैंडलबार और फुटपेग हैंगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बाइक के इंजन स्पेसिफिकेशंस पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। लेकिन इसमें लियोनसिनो 500 से लिया गया 549cc इंजन होने की उम्मीद है। बाइक के कैरेक्टर से मेल खाने और इस इंजन में भी कुछ बदलाव किए जाने की उम्मीद है, जिसके बाद इसका पावर आउटपुट 47 bhp से 50 bhp तक हो सकता है। 

इसे 2024 तक वैश्विक बाजार में पेश किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed