फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   upcoming 7 seater cars in Indian market tata harrier ev tata sierra Maruti evitara Renault duster kia carens a

Upcoming Cars: नई कार खरीदनी है तो रुक जाएं, मार्केट में आ रही हैं 7 सीटर फैमिली कारें, स्पेस की नहीं होगी कमी

Thu, 01 May 2025 07:04 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 01 May 2025 07:04 PM IST
सार

मार्केट में जल्द आ रही हैं ये 7 सीटर कारें, देखिए लिस्ट...

विज्ञापन
upcoming 7 seater cars in Indian market tata harrier ev tata sierra Maruti evitara Renault duster kia carens a
7 सीटर कार - फोटो : Skoda

विस्तार

अगर आप अपने लिए नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, खासकर ऐसी कार जो बड़े परिवार के लिए उपयुक्त हो, तो थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है। आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में कई नई 7-सीटर फैमिली कारों की एंट्री होने जा रही है। इन कारों को खासतौर पर फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है और इनमें स्पेस की बिल्कुल भी कमी नहीं होगी।
विज्ञापन


इन अपकमिंग कारों की लिस्ट में Tata Motors, Kia India और Maruti जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं। इन मॉडलों की टेस्टिंग भी काफी समय से चल रही है और अब इनकी लॉन्चिंग की तैयारियां जोरों पर हैं। अगर आप मौजूदा मॉडल्स से संतुष्ट नहीं हैं और कुछ नया चाहते हैं, तो इन नई कारों के आने तक का इंतजार आपके लिए सही फैसला हो सकता है।
विज्ञापन

upcoming 7 seater cars in Indian market tata harrier ev tata sierra Maruti evitara Renault duster kia carens a
Tata Harrier EV - फोटो : Tata Motors
Tata Harrier EV
Tata Harrier EV के टेस्ट मॉडल्स हाल ही में भारतीय सड़कों पर देखे गए हैं। एक इलेक्ट्रिक SUV होने के बावजूद यह दमदार परफॉर्मेंस और लंबी रेंज का दावा करती है। माना जा रहा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। हालांकि, इस दावे की पुष्टि इसके आधिकारिक लॉन्च के बाद ही हो पाएगी।

upcoming 7 seater cars in Indian market tata harrier ev tata sierra Maruti evitara Renault duster kia carens a
Tata Sierra EV - फोटो : Tata Motors
Tata Sierra
टाटा सिएरा की वापसी को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। इस एसयूवी को Tata Motors ने भारत मोबिलिटी एक्सपो के दौरान प्रदर्शित किया था। हालांकि कंपनी ने इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया, लेकिन उम्मीद है कि यह कार Hyundai Creta को टक्कर दे सकती है।
विज्ञापन

upcoming 7 seater cars in Indian market tata harrier ev tata sierra Maruti evitara Renault duster kia carens a
Maruti eVitara - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti e-Vitara
मारुति ई-विटारा भी इस साल ऑटो एक्सपो में पेश की गई थी। कंपनी ने इसके फीचर्स और बैटरी ऑप्शन की जानकारी तो दे दी है, लेकिन कीमत का खुलासा अभी बाकी है। बताया जा रहा है कि इसे सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। यह कार दो बैटरी विकल्पों—49kWh और 61kWh के साथ आएगी और एक बार चार्ज होने पर 500 किमी तक की रेंज देने में सक्षम हो सकती है।
 

upcoming 7 seater cars in Indian market tata harrier ev tata sierra Maruti evitara Renault duster kia carens a
Renault Duster - फोटो : Renault
Renault Duster
रेनो डस्टर को भी नए अवतार में भारत में लॉन्च करने की योजना है। इस बार यह SUV 7-सीटर ऑप्शन में आ सकती है, जिससे यह बड़ी फैमिली के लिए एक आदर्श विकल्प बन सकती है। इसमें बेहतर सेफ्टी फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है, जिससे यह पहले से अधिक सुरक्षित बन सकती है।
 

upcoming 7 seater cars in Indian market tata harrier ev tata sierra Maruti evitara Renault duster kia carens a
Kia Carens - फोटो : Kia India
Kia Carens
किआ कैरेंस की भी एक अपडेटेड वर्जन जल्द ही आने वाला है। कंपनी ने इसे 7 सीटर MPV सेगमेंट में उतारने की तैयारी कर ली है और उम्मीद है कि इसे 8 मई को लॉन्च किया जाएगा। बाजार में इसका मौजूदा मॉडल पहले से उपलब्ध है, लेकिन नई कार में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं जिससे यह पहले से अधिक आकर्षक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed