{"_id":"67cc376f9552889a9b03c6d9","slug":"united-kingdom-police-force-inducts-this-budget-performance-sedan-in-police-fleet-to-fight-crime-2025-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Police Car: अपराध से निपटने के लिए यूके पुलिस बेड़े में शामिल हुई यह परफॉर्मेंस सेडान, जानें क्या है खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Police Car: अपराध से निपटने के लिए यूके पुलिस बेड़े में शामिल हुई यह परफॉर्मेंस सेडान, जानें क्या है खूबियां
Sat, 08 Mar 2025 05:56 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 08 Mar 2025 05:56 PM IST
सार
यूनाइटेड किंगडम की पुलिस फोर्स इस बजट परफॉर्मेंस सेडान को अब एक नए काम में इस्तेमाल करने जा रही है। और वो है अपराध के खिलाफ लड़ाई।
विज्ञापन
Skoda Octavia RS for UK Police
- फोटो : Skoda
विस्तार
Skoda Octavia RS (स्कोडा ऑक्टेविया आरएस) एक बजट परफॉर्मेंस सेडान के रूप में पॉपुलर है। लेकिन अब इसे एक नए काम में इस्तेमाल किया जाएगा और वो है अपराध के खिलाफ लड़ाई। हाल ही में Skoda Octavia RS Mk4 को यूनाइटेड किंगडम पुलिस फोर्स में शामिल किया गया है, जहां इसे आपातकालीन सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। स्कोडा की ब्रिटिश डिवीजन ने इसे खास तौर पर पुलिस के लिए मॉडिफाई किया है, और यह सेडान और एस्टेट दोनों बॉडी स्टाइल में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
आपातकालीन सेवाओं के लिए होगी इस्तेमाल
स्कोडा का कहना है कि Octavia RS ने MET ब्रेक सेफ्टी टेस्ट पास कर लिया है, जिससे इसे आधिकारिक तौर पर पुलिस ड्यूटी के लिए मंजूरी मिल गई है। इस कार को पुलिस लाइवरी (नीले और पीले रंग की थीम) में तैयार किया गया है। इसके अलावा, इसे एम्बुलेंस और फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह कार कई वजहों से पुलिस के लिए सही साबित हो सकती है। इसका दूसरी पंक्ति का बड़ा केबिन अपराधियों को आराम से बैठाने के लिए पर्याप्त है, वहीं एस्टेट वेरिएंट में 640-लीटर का बड़ा बूट स्पेस है, जिससे K9 यूनिट (पुलिस डॉग्स) को ले जाना आसान हो जाएगा।

इंजन परफॉर्मेंस
अगर कार की परफॉर्मेंस की बात करें, तो 2025 Skoda Octavia RS अपराधियों का पीछा करने के लिए जबरदस्त ताकत रखती है। इसमें 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो Volkswagen Golf GTI के साथ शेयर किया गया है। यह इंजन 262 bhp की पावर और 370 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जिसे 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।
अगर कार की परफॉर्मेंस की बात करें, तो 2025 Skoda Octavia RS अपराधियों का पीछा करने के लिए जबरदस्त ताकत रखती है। इसमें 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो Volkswagen Golf GTI के साथ शेयर किया गया है। यह इंजन 262 bhp की पावर और 370 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जिसे 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।
Skoda Octavia RS for UK Police
- फोटो : Skoda
कितनी है स्पीड
स्कोडा का दावा है कि यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.4 सेकंड में पकड़ सकती है। जबकि इसका एस्टेट वेरिएंट 0.1 सेकंड धीमा है। इसमें डायनैमिक चेसिस कंट्रोल (DCC) भी दिया गया है, जो कार की राइड हाइट को 15 mm तक कम कर स्पोर्टी हैंडलिंग सुनिश्चित करता है।

जल्द ही भारत में होगी लॉन्च
यूके पुलिस ने Skoda Octavia RS को अपनी टीम में शामिल कर लिया है, लेकिन भारत में भी यह कार जल्द ही आने वाली है। Skoda Octavia RS का फेसलिफ्ट वर्जन 2025 में भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसे हाल ही में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था।

कितनी होगी कीमत
यह कार कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में भारत आएगी, जिससे इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक हो सकती है। इसके अलावा, भारतीय बाजार में Volkswagen Golf GTI भी लॉन्च होगी, जो MQB प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और Octavia RS जैसा ही पावरट्रेन इस्तेमाल करेगी। हालांकि, जहां Octavia RS एक सेडान होगी, वहीं Golf GTI एक हैचबैक रूप में आएगी। Golf GTI की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है।