फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Union Minister Nitin Gadkari proposes innovative transport solution for traffic congestion in Dehradun

Bus in Air: देहरादून में चलेगी 'हवा में दौड़ने वाली बस'? नितिन गडकरी का अनोखा प्रस्ताव

Wed, 04 Jun 2025 07:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 04 Jun 2025 07:28 PM IST
सार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड के देहरादून की ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए एक बेहद अनोखा और अभिवन सुझाव दिया है।

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari proposes innovative transport solution for traffic congestion in Dehradun
Nitin Gadkari in Dehradun - फोटो : X/@nitin_gadkari

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड के देहरादून की ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए एक बेहद अनोखा और अभिवन सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक उपाय अब शहरी यातायात की चुनौतियों से निपटने के लिए काफी नहीं हैं। इसलिए वो एक ऐसा डबल-डेकर बस सिस्टम शुरू करना चाहते हैं, जो जमीन से ऊपर हवा में चलेगा।
विज्ञापन


गडकरी ने देहरादून के मंगलवार को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के दौरान कहा, "देहरादून की ट्रैफिक समस्या को कम करने के लिए मैं एक ऐसी डबल-डेकर बस शुरू करना चाहता हूं जो हवा में चले। इसमें 125 से 150 लोग एक साथ यात्रा कर सकेंगे।"
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - EV Policy India: भारत की प्रमुख ईवी पॉलिसी लॉन्च, इसके बारे में अहम डिटेल्स जो आपको जानना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार से मांगा प्रस्ताव
गडकरी ने उत्तराखंड सरकार से इस 'एयर बस' प्रोजेक्ट के लिए विस्तृत प्रस्ताव भेजने को कहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही प्रस्ताव आएगा, केंद्र सरकार पूरी सहायता देगी। गडकरी ने बताया कि उन्होंने सड़क और हेलीकॉप्टर दोनों तरीकों से देहरादून का ट्रैफिक देखा है और वहां नई सोच के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर की सख्त जरूरत है। 



यह भी पढ़ें - Ola Electric: ह्यूंदै और किआ ने ओला इलेक्ट्रिक से किया किनारा, ₹689 करोड़ से अधिक मूल्य की 3.09% हिस्सेदारी बेची

तकनीक, पर्यावरण और भविष्य की सोच पर जोर
गडकरी ने सिर्फ ट्रैफिक मैनेजमेंट ही नहीं, बल्कि देश के विकास में तकनीक और पर्यावरण की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने शिक्षा संस्थानों से कहा कि वे वैल्यू-बेस्ड एजुकेशन को बढ़ावा दें और कचरे से ऊर्जा बनाने की संभावनाओं, खासकर ग्रीन हाइड्रोजन ईंधन के उत्पादन पर काम करें।

उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है जब हमें साफ-सुथरे ट्रांसपोर्ट विकल्पों की तरफ बढ़ना चाहिए। इसमें इलेक्ट्रिक और मैकेनिकल गाड़ियां अहम भूमिका निभा सकती हैं। जिससे पर्यावरण को नुकसान कम होगा और लोगों का जीवन स्तर भी बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें - Commercial Vehicles: एक नवंबर से दिल्ली में गैर-BS6 और गैर-CNG व्यावसायिक गाड़ियों पर बैन

गडकरी को मानद डॉक्टरेट की उपाधि
इस समारोह में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने गडकरी को इन्फ्रास्ट्रक्चर और गवर्नेंस में उनके योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी दी। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। उन्होंने राज्य में सड़कों, एक्सप्रेसवे और लॉजिस्टिक हब्स के विकास के लिए गडकरी की सोच और सहयोग की सराहना की।

धामी ने यह भी कहा कि राज्य नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा और नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिग डेटा जैसे क्षेत्रों में हो रही प्रगति का भी जिक्र किया। 

यह भी पढ़ें - Electric Cars: आईईए प्रमुख ने कहा- भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की कुंजी हैं इलेक्ट्रिक कारें, ईवी पर सब्सिडी जरूरी 

यह भी पढ़ें - Tata Harrier EV: टाटा हैरियर ईवी हुई लॉन्च, अब मिलेगी AWD की ताकत, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed