फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   understanding petrol types for vehicles in india know details

Auto News: गाड़ी के लिए कैसे करें सही पेट्रोल का चुनाव, यहां मिलेगा सवाल का सटीक जवाब

Wed, 21 Aug 2024 06:01 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 21 Aug 2024 06:01 PM IST
सार

अगर आप वाहन के लिए सही पेट्रोल का चुनाव करेंगे तो इससे गाड़ी की क्षमता में इजाफा होता है। मगर कार के लिए कौन सा पेट्रोल बेहतर होता है, इसकी जानकारी हर किसी को नहीं होती है। ऐसे में यहां जानिए क्या है इसका सही जवाब। 

विज्ञापन
understanding petrol types for vehicles in india know details
Auto News - फोटो : FREEPIK

विस्तार

आपके पास वाहन है तो आप अक्सर पेट्रोल पंप पर जाकर वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवा लेते होंगे। अगर आपकी गाड़ी पेट्रोल वाली है तो क्या आप जानते हैं कि आपके वाहन के लिए कौन सा पेट्रोल सही होता है। जी हां, बाजार में कई तरह के पेट्रोल उपलब्ध हैं, जिनके बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं। पेट्रोल वाहन के लिए सही पेट्रोल का इस्तेमाल बेहद जरूरी है, वरना गाड़ी में दिक्कत हो सकती है। 

विज्ञापन

अगर पेट्रोल वाली कार में गलत तरह के पेट्रोल का इस्तेमाल किया जाए तो इससे वाहन की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। वहीं, अगर गाड़ी के इंजन को सही फ्यूल मिले तो इससे वाहन की माइलेज में भी इजाफा होता है। 

विज्ञापन

सामान्य पेट्रोल

सामान्य पेट्रोल में ओक्टेन की रेटिंग 87 होती है। देश के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर 87 रेटिंग वाला पेट्रोल ही मिलता है। देश के कार बाजार में आने वाली ज्यादातर कारों में इसी पेट्रोल का इस्तेमाल होता है। 

91 ओक्टेन पेट्रोल

सामान्य पेट्रोल की तुलना में 91 ओक्टेन पेट्रोल काफी बेहतर होता है। अगर वाहन में इसका इस्तेमाल किया जाए तो इससे वाहन की क्षमता भी बढ़ती है। इस पेट्रोल का अधिकतर इस्तेमाल स्पोर्ट्स कारों में होता है। वाहन में इसके इस्तेमाल से इंजन की लाइफ में इजाफा होता है। हालांकि, इस पेट्रोल की कीमत सामान्य पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा होती है।

विज्ञापन

इथेनॉल वाला पेट्रोल

देश की केंद्र सरकार ने हाल ही में पेट्रोल में इथेनॉल के इस्तेमाल को बढ़ाने की तैयारी की है। फिलहाल लगभग 10 फीसदी की दर से इथेनॉल को पेट्रोल में मिलाया जाता है। सरकार की योजना है कि इसे 20 फीसदी तक लेकर जाया जाए। इथेनॉल के इस्तेमाल से पेट्रोल की कीमत थोड़ी कम हो सकती है। 

ऐसे करें सही पेट्रोल का चुनाव

ऐसे में सवाल है कि आपके वाहन के लिए कौन सा पेट्रोल सही रहेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके पास साधारण कार है तो आप 87 ओक्टेन रेटिंग वाला पेट्रोल या सामान्य पेट्रोल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। वहीं, अगर आपके पास उच्च क्षमता वाली कार या फिर प्रीमियम कार है तो फिर आपकी कार के लिए 91 ओक्टेन पेट्रोल का चुनाव बेहतर रहेगा। अगर वाहन में सही पेट्रोल का इस्तेमाल किया जाए तो इससे गाड़ी की माइलेज बढ़ाई जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed