{"_id":"62d00c4c6fd7fc2712206785","slug":"uber-sued-by-over-500-women-over-sexual-assault-allegations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uber Sued: अमेरिका में उबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप में 500 से ज्यादा महिलाओं ने किया मुकदमा, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Uber Sued: अमेरिका में उबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप में 500 से ज्यादा महिलाओं ने किया मुकदमा, जानें पूरा मामला
Thu, 14 Jul 2022 06:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 14 Jul 2022 06:16 PM IST
सार
एप-आधारित टैक्सी सर्विस Uber (उबर) पर 500 से ज्यादा महिलाएं इस आधार पर मुकदमा कर रही हैं कि राइड-हेलिंग सर्विस का इस्तेमाल करने वाले ड्राइवरों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
Uber
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एप-आधारित टैक्सी सर्विस Uber (उबर) पर 500 से ज्यादा महिलाएं इस आधार पर मुकदमा कर रही हैं कि राइड-हेलिंग सर्विस का इस्तेमाल करने वाले ड्राइवरों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को काउंटी सुपीरियर कोर्ट में 13 जुलाई को मामला दायर किया गया। उबर के खिलाफ एक शिकायत की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसके ड्राइवरों ने कई राज्यों में महिला यात्रियों का "अपहरण, यौन उत्पीड़न, बलात्कार, नजरबंद, पीछा करना, परेशान या अन्य तरह से हमला किया था।"
150 और शिकायत
स्लेटर स्लेटर शुलमैन कंपनी के वकीलों ने सैन फ्रांसिस्को काउंटी सुपीरियर कोर्ट में मुकदमा दायर किया। कानूनी फर्म के अनुसार, इसके लगभग 550 ग्राहकों ने उबर के खिलाफ मुकदमा दायर किया है, और अब कम से कम 150 और शिकायतों पर विचार किया जा रहा है। यहां यह जानना जरूरी है कि यह शिकायत उबर द्वारा अपनी दूसरी सुरक्षा रिपोर्ट जारी करने के लगभग दो हफ्ते बाद आई है।

Sexual Assault
- फोटो : For Reference Only
कानूनी फर्म का बयान
कानूनी फर्म ने मीडिया को जारी किए एक बयान में कहा, "2014 की शुरुआत में, उबर को पता चला कि उसके ड्राइवर महिला यात्रियों का यौन उत्पीड़न और बलात्कार कर रहे थे; फिर भी इन आठ वर्षों में, उबर के लिए ड्राइविंग करने वाले यौन शिकारियों ने यात्रियों पर हमला करना जारी रखा है, जिसमें वादी भी शामिल हैं जिनके दावों को आज की कार्रवाई में शामिल किया गया।"

यौन उत्पीड़न में 38 फीसदी की कमी आई: उबर
उबर ने दावा किया कि 2019 और 2020 के बीच, उसे पांच सबसे गंभीर प्रकार के यौन उत्पीड़न के 3,824 दावे मिले, जो "गैर-यौन अंग के बिना सहमति के चुंबन" से लेकर "बिना सहमति के यौन संबंध" या बलात्कार तक थे। 2017 और 2018 को कवर करने वाली अपनी शुरुआती रिपोर्ट से उबर ने कहा कि रिकॉर्ड किए गए यौन हमलों में 38 फीसदी की कमी आई है। कोविड-19 महामारी, जिसने 2020 और 2021 में सवारियों की संख्या में काफी कमी की, का कुछ प्रभाव हो सकता है, हालांकि इसकी वजह के बारे में पता नहीं है।

यौन शोषण
- फोटो : For Reference Only
'भयावह नतीजे सामने हैं'
स्लेटर स्लेटर शुलमैन के संस्थापक पार्टनर एडम स्लेटर ने एक बयान में कहा, "हालांकि कंपनी ने हाल के वर्षों में यौन उत्पीड़न के इस संकट को स्वीकार किया है, लेकिन उसकी वास्तविक प्रतिक्रिया धीमी और अपर्याप्त रही है, जिसके भयावह नतीजे सामने आए हैं।"

Uber cab
उबर की दलील
हाल के वर्षों में, उबर ने कई तरह की सुरक्षा फीचर्स शामिल किए हैं, जैसे ड्राइवरों की जांच करना, जब वे पहली बार साइन अप करते हैं और उसके बाद साल में दोबारा जांच करना। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिर भी उबर ने अदालत में तर्क दिया है कि उसे अपने ड्राइवरों के लिए उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकता है, जिन्हें वह कर्मचारियों के बजाय स्वतंत्र ठेकेदारों के रूप में देखता है।