{"_id":"67d2e64f104812753d0e1df4","slug":"uber-offers-missed-flight-connection-cover-insurance-for-passengers-who-miss-flights-due-to-delays-in-mumbai-2025-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: ट्रैफिक की वजह से छूट गई फ्लाइट? यह कैब कंपनी देगी 7500 रुपये का कवर, जानिए कैसे करें क्लेम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
मुंबई: ट्रैफिक की वजह से छूट गई फ्लाइट? यह कैब कंपनी देगी 7500 रुपये का कवर, जानिए कैसे करें क्लेम
Thu, 13 Mar 2025 07:36 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 13 Mar 2025 07:36 PM IST
सार
उबर ने यात्रियों के लिए एक खास मिस्ड फ्लाइट कनेक्शन कवर नाम की बीमा योजना शुरू की है। जिससे ट्रैफिक के कारण छूटने वाली फ्लाइट्स का मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
उबर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में कभी खत्म न होने वाले रोडवर्क और भीषण ट्रैफिक ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर में करीब 701 किलोमीटर लंबी सड़कें खुदाई के चलते अधूरी पड़ी हैं, जिससे हर दिन हजारों लोग जाम में फंस रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को नए खुदाई प्रोजेक्ट्स पर रोक लगानी पड़ी ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके।
यही ट्रैफिक उबर और अन्य टैक्सी ड्राइवरों के लिए भी सिरदर्द बना हुआ है। देर से पहुंचने के कारण उन्हें गुस्साए यात्रियों का सामना करना पड़ता है, जिससे कई बार झगड़े और रोड रेज की घटनाएं भी हो जाती हैं।
इसी परेशानी को देखते हुए, उबर ने यात्रियों के लिए एक खास मिस्ड फ्लाइट कनेक्शन कवर नाम की बीमा योजना शुरू की है। जिससे ट्रैफिक के कारण छूटने वाली फ्लाइट्स का मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Holi: क्या आपको यह चिंता सता रही है कि कहीं होली में कार पर दाग न लग जाए? तो अपनाएं ये असरदार तरकीबें
यह भी पढ़ें - Chennai Parking Rules: कार खरीदने की बना रहे हैं योजना? CUMTA की नई नीति के तहत आपको पहले पार्किंग की जगह चाहिए

क्या है यह बीमा योजना
अगर ट्रैफिक की वजह से आपकी उबर कैब एयरपोर्ट पर समय पर नहीं पहुंचती और आपकी फ्लाइट छूट जाती है, तो इस योजना के तहत यात्री को 7500 रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा।यह कवर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों फ्लाइट्स पर लागू होगा। उबर ने इस योजना को रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी में फरवरी से लॉन्च किया है।
यात्रियों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सिर्फ 3 रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा। इस बीमा में, अगर किसी दुर्घटना की स्थिति में यात्री घायल होता है, तो मेडिकल खर्च का कवर भी शामिल है।
यह भी पढ़ें - Petrol vs Electric Scooters: इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर, आपको कौन सा चुनना चाहिए? जानें किसे चलाना है फायदे का सौदा

कैसे मिलेगा मुआवजा?
अगर आप इस बीमा का लाभ लेना चाहते हैं, तो कुछ शर्तों को पूरा करना होगा -

- उबर की राइड बुकिंग में डेस्टिनेशन 'एयरपोर्ट' होना जरूरी है।
- आपकी राइड का अनुमानित आगमन समय (ETA) आपकी फ्लाइट के उड़ान समय से 90-120 मिनट पहले होना चाहिए।
- मुआवजा क्लेम करने के लिए यात्री को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे, जैसे -
- फ्लाइट टिकट की कॉपी
- राइड बुकिंग डिटेल्स
- एयरलाइन से लिया गया 'नो-ट्रैवल कन्फर्मेशन' (जो यह साबित करे कि आपकी फ्लाइट छूट गई)
उबर ने यह कदम क्यों उठाया?
महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय कामगार संघ (MRRKS) के तहत आने वाले कई उबर ड्राइवर एयरपोर्ट जाने से बच रहे थे। इसकी मुख्य वजह थी ट्रैफिक की वजह से होने वाली देरी और यात्रियों की नाराजगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, MRRKS के आनंद कुटे ने बताया, "उबर ऐप पर ETA (अनुमानित समय) 2-3 मिनट दिखता है, लेकिन खराब सड़कों की वजह से वही सफर 8-10 मिनट तक खिंच जाता है। इससे यात्री परेशान हो जाते हैं और ड्राइवर तनाव में आ जाते हैं।"
यह भी पढ़ें - 2025 KTM 390 Duke: 2025 केटीएम 390 ड्यूक मोटरसाइकिल हुई लॉन्च, मिला क्रूज कंट्रोल का फीचर, जानें कीमत

मुंबई के ड्राइवरों की मुश्किलें
मुंबई के उबर और ओला ड्राइवर कम किराए और ज्यादा कमीशन (25-30 प्रतिशत) से परेशान हैं। इसी के चलते, मंगलवार को शाम 5 बजे से 9 बजे तक मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवरों ने अचानक हड़ताल कर दी।
ड्राइवरों का कहना है कि खराब सड़कों की वजह से उनकी कमाई पहले से ही प्रभावित हो रही है। ऊपर से उबर की प्राइसिंग पॉलिसी भी उनके लिए घाटे का सौदा बनती जा रही है।
वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग मुंबई की अधूरी सड़कों को लेकर बीएमसी की आलोचना कर रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा, "बीएमसी एक फाइनल अमाउंट तय कर ले और हम टैक्सपेयर्स से वो पैसा ले ले, बस बदले में हमारी सड़कें ठीक कर दें।"
यह भी पढ़ें - 2025 Honda CB350RS: 2025 होंडा CB350RS नई कलर स्कीम के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स