फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   two wheelers spoked vs alloy wheels off road know the details

Bike Tips: ऑफरोड बाइक राइडिंग के लिए स्पोक और अलॉय व्हील्स में से कौन बेहतर? जानिए डिटेल

Mon, 15 Jul 2024 12:01 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 15 Jul 2024 12:01 PM IST
सार

अगर आप बाइक के जरिए किसी लंबे सफर पर जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि स्पोक और अलॉय व्हील्स में से कौन सा विकलप ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है। चलिए इस खबर में जानते हैं पूरी डिटेल्स।

विज्ञापन
two wheelers spoked vs alloy wheels off road know the details
Bike Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

मोटरसाइकिल के सभी उपकरण सही ढंग से काम करें, इसके लिए नियमित तौर पर जांच करना जरूरी है। गर्मी का मौसम हो तो काफी लोग बाइक से लंबी राइड पर जाना पसंद करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि बाइक के लिए स्पोक और अलॉय व्हील्स में से कौन से व्हील ज्यादा बेहतर है। ऐसे में जब भी एडवेंचर और ऑफ रोड सफर की बात आएगी तो अलॉय व्हील का लुक काफी स्लीक लगता है। वहीं, दूसरी तरफ स्पोक व्हील अपनी खूबियों के दम पर बाजी मार जाता है। 

विज्ञापन

ताकत और फ्लेक्सीबिलिटी

बाइक के टायरों में जब भी ताकत और फ्लेक्सीबिलिटी की बात आती है तो स्पोक्ड व्हील क्रिसक्रॉसिंग रिम के साथ कनेक्ट होती है। ऐसे में यह व्हील ज्यादा ताकत और फ्लेक्सीबिलिटी प्रदान करते हैं। यह व्हील असमतल और उछाल वाले रास्तों पर आसानी से अपना काम लेते हैं। वहीं, दूसरी ओर, अलॉय व्हील ज्यादा क्रैक के साथ परेशानी बढ़ा सकते हैं। मगर स्पोक्ड व्हील्स में कई क्रैक के बाद ताकत की कमी नहीं होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपेयर की क्षमता

स्पोक्ड व्हील रोड साइड पर आसानी से ऑफरोड परेशानियों को झेल सकते हैं। इन व्हील्स को फील्ड पर ही सर्विस दी जा सकती है। स्पोक्ड व्हील के क्रैक होने के बाद इसे आसानी से बदला जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ, अलॉय व्हील्स में थोड़ी दिक्कत आती है। 

विज्ञापन

सस्पेंशन सपोर्ट

किसी भी बाइक के सस्पेंशन सिस्टम में स्पोक्ड व्हील्स अहम भूमिका निभाते हैं। स्पोक्ड व्हील आसानी से बाइक के लोड को बराबर भागों में बांट देता है। इस व्हील के साथ सस्पेंशन सपोर्ट सिस्टम काफी बेहतर ढंग से काम करता है।  ऐसे में स्पोक्ड व्हील्स के साथ राइडर बेहतर तरीके से सफर पूरा कर सकता है। वहीं, अलॉय व्हील्स अपने रिग्ड डिजाइन की वजह से सस्पेंशन सपोर्ट पर ज्यादा ताकत देता है। 
अंत में जब भी ऑफ रोड के लिए स्पोक्ड और अलॉय व्हील्स में से किसी एक को चुनना होगा तो स्पोक्ड व्हील बेहतर विकल्प साबित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed