फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   tvs motors sales april 2022 tvs bikes tvs scooter tvs motor company tvs sales report tvs sales april 2022

TVS: अप्रैल 2022 में टीवीएस मोटर कंपनी की बिक्री 24 प्रतिशत बढ़ी, स्कूटर बिक्री में 57 प्रतिशत का इजाफा

Mon, 02 May 2022 04:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 02 May 2022 04:04 PM IST
सार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने सोमवार को अप्रैल के महीने के बिक्री के आंकड़े जारी किए। टीवीएस की बिक्री अप्रैल 2021 में हुई 2,38,983 यूनिट से 24 प्रतिशत बढ़कर अप्रैल 2022 में 295,308 यूनिट हो गई।

विज्ञापन
tvs motors sales april 2022 tvs bikes tvs scooter tvs motor company tvs sales report tvs sales april 2022
TVS Jupiter ZX - फोटो : TVS Motor Company

विस्तार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने सोमवार को अप्रैल के महीने के बिक्री के आंकड़े जारी किए। टीवीएस की बिक्री अप्रैल 2021 में हुई 2,38,983 यूनिट से 24 प्रतिशत बढ़कर अप्रैल 2022 में 295,308 यूनिट हो गई। 
विज्ञापन

tvs motors sales april 2022 tvs bikes tvs scooter tvs motor company tvs sales report tvs sales april 2022
TVS Apache RR310 - फोटो : TVS Motor
टू-व्हीलर सेगमेंट
कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री अप्रैल 2021 में 2,26,193 यूनिट्स से बढ़कर अप्रैल 2022 में 2,80,022 यूनिट्स हो गई। घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री अप्रैल 2021 में 1,31,386 यूनिट्स से बढ़कर अप्रैल 2022 में 1,80,533 यूनिट्स हो गई। 

मोटरसाइकिल की बिक्री अप्रैल 2021 में 1,33,227 यूनिट्स से बढ़कर अप्रैल 2022 में 1,39,027 यूनिट्स हो गई। कंपनी की स्कूटर बिक्री में 57 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। स्कूटर की बिक्री अप्रैल 2021 में 65,213 यूनिट्स से अप्रैल 2022 में 1,02,209 यूनिट्स तक पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

tvs motors sales april 2022 tvs bikes tvs scooter tvs motor company tvs sales report tvs sales april 2022
TVS Apache Auto Expo - फोटो : File Photo
कंपनी का कहना है कि सेमीकंडक्टर्स की आपूर्ति में कमी ने प्रीमियम दोपहिया वाहनों के उत्पादन और बिक्री को प्रभावित किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "जैसा कि हमने पिछले साल किया था, हम वैकल्पिक स्रोतों के साथ आक्रामक तरीके से काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द आपूर्ति में सुधार के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हमारे नए उत्पादों को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और हम आशान्वित हैं कि सेमीकंडक्टर आपूर्ति में सुधार के बाद बिक्री फिर से रफ्तार पकड़ेगी।"
 
विज्ञापन

tvs motors sales april 2022 tvs bikes tvs scooter tvs motor company tvs sales report tvs sales april 2022
TVS NTorq 125 SuperSquad Edition Marvel Spider-Man - फोटो : TVS Motor
अंतरराष्ट्रीय कारोबार
कंपनी की कुल निर्यात बिक्री अप्रैल 2021 में 107,185 यूनिट्स से बढ़कर अप्रैल 2022 में 113,427 यूनिट्स हो गई। दोपहिया वाहनों का निर्यात अप्रैल 2021 में 94,807 यूनिट्स से बढ़कर अप्रैल 2022 में 99,489 यूनिट्स हो गया। 

tvs motors sales april 2022 tvs bikes tvs scooter tvs motor company tvs sales report tvs sales april 2022
TVS XL100 - फोटो : TVS Motor
तिपहिया वाहन
कंपनी की थ्री-व्हीलर बिक्री अप्रैल 2021 में 12,790 यूनिट से 20 प्रतिशत बढ़कर अप्रैल 2022 में 15,286 यूनिट्स हो गई। 

tvs motors sales april 2022 tvs bikes tvs scooter tvs motor company tvs sales report tvs sales april 2022
TVS iQube - फोटो : TVS
इलेक्ट्रिक वाहन
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री में TVS iQube Electric (टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक) की अप्रैल 2022 में 1,420 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि अप्रैल 2021 में 307 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed