Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
TVS Motor launches 10 city mega delivery marathon to deliver 1000 I qube electric scooters, know range price
{"_id":"6459f7a7bf3fa24fb90a7ab7","slug":"tvs-motor-launches-10-city-mega-delivery-marathon-to-deliver-1000-i-qube-electric-scooters-know-range-price-2023-05-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TVS Iqube EV: 10 दिनों में टीवीएस करेगी एक हजार आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी, जानें कीमत और रेंज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
TVS Iqube EV: 10 दिनों में टीवीएस करेगी एक हजार आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी, जानें कीमत और रेंज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 09 May 2023 01:38 PM IST
सार
टीवीएस मोटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर को बढ़ावा देने के लिए खास कार्यक्रम मेगा डिलीवरी मेराथन की शुरूआत की गई है। कंपनी की ओर से क्या खास शुरूआत की गई है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : tvs motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश की प्रमुख दो पहिया और तीन पहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर को बढ़ावा देने के लिए एक खास कार्यक्रम मेगा डिलीवरी मेराथन की शुरूआत की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस खास कार्यक्रम को शुरू किया गया है।
शुरू हुआ कार्यक्रम
2 of 6
टीवीएस आई-क्यूब
- फोटो : tvs motors
टीवीएस मोटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक खास कार्यक्रम मेगा डिलीवरी मेराथन को शुरू किया गया है। जिसके तहत कंपनी अगले 10 दिनों में देशभर में एक हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर आई क्यूब की डिलीवरी कर रही है।
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS Motor Company
टीवीएस मोटर्स की ओर से आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च करने के बाद भारतीय ग्राहकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। लॉन्च के बाद से अब तक कंपनी ने देशभर में करीब एक लाख से ज्यादा आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की है।
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS Motor Company
टीवीएस का दावा है कि नए आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर को शहर और उसके आसपास नियमित रूप से आने-जाने के लिए हर हफ्ते दो बार चार्ज करने की जरूरत होती है। जिसकी वजह से इसे चलाने का खर्च प्रति दिन तीन रुपये आता है। कंपनी की ओर से आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए तीन अलग-अलग चार्जिंग विकल्प पेश किए जाते हैं। आईक्यूब को एक रेगुलर चार्जर से 4.5 घंटे में जीरो से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। आई क्यूब को चार्ज करने के बाद अगर इकोनॉमी मोड में चलाया जाता है तो ये 100 किलोमीटर की रेंज देता है। लेकिन अगर इसे पॉवर मोड में चलाया जाता है तो सिंगल चार्ज में इसकी रेंज 75 किलोमीटर है। स्कूटर की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने कई फीचर्स दिए हैं। इनमें पांच इंच टीएफटी स्क्रीन के अलावा एलईडी लाइट के साथ फ्लिप की, मोबाइल चार्ज करने के लिए यूएसबी चार्जर, बैटरी लेवल और लो बैटरी इंडीकेटर, डिस्टेंस टू एंपटी, साइड स्टैंड इंडीकेशन, एंटी थेफ्ट अलर्ट, लाइव लोकेशन स्टेटस, एलईडी लैंप फीचर्स हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।