फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   TVS Motor Company Launches updated Apache RTR 160 4V Motorcycle in India Know Price Features Specifications

TVS Apache RTR 160 4V: अपाचे आरटीआर 160 4वी मोटरसाइकिल नए फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और क्या है नया

Tue, 19 Nov 2024 03:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 03:57 PM IST
सार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपनी लोकप्रिय Apache RTR 160 4V (अपाचे आरटीआर 160 4वी) का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है, जो अब गोल्डन यूएसडी फ्रंट फोर्क्स से लैस है। जानें इसमें क्या है नया।

विज्ञापन
TVS Motor Company Launches updated Apache RTR 160 4V Motorcycle in India Know Price Features Specifications
TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : TVS Motor

विस्तार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपनी लोकप्रिय Apache RTR 160 4V (अपाचे आरटीआर 160 4वी) का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है, जो अब गोल्डन यूएसडी फ्रंट फोर्क्स से लैस है। 1.40 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत वाला यह नया वेरिएंट इस लाइनअप में सबसे महंगा है, जिसकी कीमत पिछले टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट से 500 रुपये ज्यादा है।
विज्ञापन

TVS Apache RTR 160 4V: इसमें नया क्या है
अपने लेटेस्ट अवतार में, TVS Apache RTR 160 4V मोटरसाइकिल कई नए फीचर्स के साथ आती है, जिनका मकसद राइडर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है। इनमें नई TVS SmartXonnect TM टेक्नोलॉजी शामिल है। जो अब ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ-साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट और वॉयस असिस्ट भी देती है। टीवीएस ने Apache RTR 160 4V में ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (GTT) भी जोड़ी है। यह नई तकनीक भारी ट्रैफिक की स्थिति में भी सहज सवारी और एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर के जरिए अतिरिक्त आराम देने का वादा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलर ऑप्शन
टीवीएस अपाचे RTR 1604V तीन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इनमें ग्रेनाइट ग्रे, मैट ब्लैक और पर्ल व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं। टू-व्हीलर निर्माता ने पहले एक और कलर ऑप्शन - लाइटनिंग ब्लू पेश किया था। बाइक स्पोर्टी, रेस-इंस्पायर्ड ग्राफिक्स, गोल्डन-फिनिश यूएसडी फोर्क्स और रेड अलॉय व्हील्स के साथ भी आती है। जो इसे एक स्पोर्टी लुक देती है।
विज्ञापन

इंजन और ट्रांसमिशन और राइड मोड्स
TVS Apache RTR 160 4V मोटरसाइकिल में 160 cc सिंगल-सिलेंडर एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8,000 rpm पर 17.3 bhp का पावर और 6,500 rpm पर 14.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। मोटरसाइकिल 114 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है। राइड मोड्स की बात करें तो Apache RTR 160 4V में स्पोर्ट, अर्बन, रेन सहित तीन राइड मोड्स हैं।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
TVS Apache RTR 160 4V मोटरसाइकिल में 37mm USD फ्रंट सस्पेंशन, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। इसमें डुअल-चैनल ABS और 240 mm रियर डिस्क बेक्रिंग मिलता है। 

कीमत और मुकाबला
Apache RTR 160 4V (अपाचे आरटीआर 160 4V) की कीमत 1.40 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। अपाचे आरटीआर 160 4V अब सीधे तौर पर Bajaj Pulsar N160 (बजाज पल्सर एन160) जैसे प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देती है, जिसकी कीमत इसके बराबर 1.40 लाख रुपये है, और Hero Xtreme 160R 4V (हीरो एक्सट्रीम 160आर 4वी), जिसकी कीमत थोड़ी कम 1.39 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed