{"_id":"601c0be08ebc3ed1ab5d0ce4","slug":"tvs-iqube-electric-scooter-launch-and-prices-in-delhi-tvs-iqube-electric-scooter-price-in-india-tvs-iqube-electric-scooter-features-tvs-iqube-top-speed-driving-range-and-battery-details-electric-vehicles-in-india-two-wheeler","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर दिल्ली में लॉन्च, 78 किमी है रेंज, जानें कीमत और खास फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर दिल्ली में लॉन्च, 78 किमी है रेंज, जानें कीमत और खास फीचर्स
Thu, 04 Feb 2021 08:29 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 04 Feb 2021 08:29 PM IST
सार
फीचर्स के लिहाज से TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के नेक्स्ट-जेनरेशन TVS SmartXonnect (टीवीएस स्मार्टएक्सकनेक्ट) प्लेटफॉर्म के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें एडवांस टीएफटी क्लस्टर और टीवीएस आईक्यूब एप भी मिलता है।
विज्ञापन
TVS iQube Electric
- फोटो : TVS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को गुरुवार को नई दिल्ली में लॉन्च कर दिया। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में चुनिंदा डीलरशिप पर उपलब्ध होगा। कंपनी TVS iQube Electric स्कूटर के साथ 3 साल या 50,000 किलोमीटर तक की वारंटी देती है। कंपनी इस स्कूटर को जल्द ही देश के अन्य शहरों में भी बिक्री के लिए लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारतीय बाजार में TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला Bajaj Chetak और Ather इलेक्ट्रिक स्कूटरों से है।
विज्ञापन
कीमत
TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में कीमत 1,08,012 रुपये है। इस स्कूटर की एक्सशोरूम कीमत 1,36,077 रुपये है। लेकिन FAME स्कीम और दिल्ली राज्य सरकार की तरफ से अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ उठाने के बाद इसकी कीमत कम हो जाती है।

एक पहले यहां हुई थी लॉन्च
TVS iQube Electric को मूल रूप से एक साल पहले बंगलूरू में लॉन्च किया गया था। जहां पर इस स्कूटर की ऑनरोड कीमत 1,15,000 रुपये है। कंपनी का कहना है कि उसने अपने स्कूटर को लेकर 'महामारी के बावजूद ग्राहकों से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया देखी है।'

बैटरी और रेंज
TVS का बैटरी से चलने वाला यह स्कूटर 4.4 kW का इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है। यह मोटर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिर्फ 4.2 सेकंड में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा सकती है। इसकी टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 2.25kWh की क्षमता का lithium-ion बैटरी पैक मिलता है। फुल चार्जिंग के बाद TVS iQube Electric स्कूटर 75 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसे फुल चार्ज होने में करीब 5 घंटे का समय लगता है।

शानदार फीचर्स
फीचर्स के लिहाज से यह स्कूटर कंपनी के नेक्स्ट-जेनरेशन TVS SmartXonnect (टीवीएस स्मार्टएक्सकनेक्ट) प्लेटफॉर्म के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें एडवांस टीएफटी क्लस्टर और टीवीएस आईक्यूब एप भी मिलता है। कनेक्टिविटी ऐप के जरिए इस स्कूटर में कई फीचर्स मिलते हैं जैसे जियो-फेंसिंग, नेविगेशन असिस्ट, रिमोट बैटरी चार्ज स्टेटस, लास्ट पार्क लोकेशन, इनकमिंग कॉल अलर्ट / एसएमएस अलर्ट। इसमें डे और नाइट डिस्प्ले, क्यू-पार्क असिस्ट, मल्टी-सलेक्ट इकोनॉमी और पावर मोड और रीजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे इनोवेटिव फीचर्स भी मिलते हैं।