फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tvs apache rtr 160 2v dual channel ABS launch features price updates

Bike Launch: डुअल चैनल ABS के साथ लौटी TVS Apache RTR 160 2V, पावर और सेफ्टी में सब पर भारी!

Fri, 27 Jun 2025 06:39 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 06:39 PM IST
सार

2025 TVS Apache RTR 2V Dual Channel ABS: TVS मोटर कंपनी ने अपनी पॉपुलर 160cc मोटरसाइकिल Apache RTR 160 2V का डुअल चैनल एबीएस वर्जन लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं इस बाइक में कंपनी ने क्या अपडेट दिए हैं।

विज्ञापन
Tvs apache rtr 160 2v dual channel ABS launch features price updates
नई अपाचे बाइक हुई लॉन्च - फोटो : TVS Motors

विस्तार

देश की अग्रणी टू-व्हीलर निर्माता TVS मोटर कंपनी ने शुक्रवार को अपनी मशहूर बाइक Apache RTR 160 2V के नए 2025 मॉडल को डुअल चैनल एबीएस (Dual Channel ABS) के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें डुअल चैनल ABS जैसे सेफ्टी फीचर के साथ ही कई टेक्नोलॉजिकल अपग्रेड भी दिए हैं। TVS Apache RTR 160 2V को 160cc सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक माना जाता है और यह अपने रेसिंग DNA के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन


2025 Apache RTR 160 में क्या है नया
नई Apache RTR 160 अब OBD2B एमिशन स्टैंडर्ड के अनुरूप है और इसे डुअल चैनल ABS के साथ लॉन्च किया गया है, जिससे ब्रेकिंग और सेफ्टी पहले से बेहतर हो गई है। इसके अलावा, रेड अलॉय व्हील्स और शार्प डिजाइन इसे और स्पोर्टी बनाते हैं।
विज्ञापन


दमदार है इंजन
इस बाइक में 160cc इंजन है जो 8,750 rpm पर 16.04 PS की पावर और 7,000 rpm पर 13.85 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका पावर-टू-वेट रेशियो सेगमेंट में बेस्ट माना जा रहा है, जो तेज और संतुलित राइडिंग एक्सपीरियंस देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Tvs apache rtr 160 2v dual channel ABS launch features price updates
TVS Apache RTR 160 2V - फोटो : TVS Motor
स्मार्ट कनेक्टिविटी और राइडिंग मोड्स
Apache RTR 160 में TVS का SmartXonnect™ सिस्टम है जो ब्लूटूथ और वॉयस असिस्ट के साथ आता है। इसके अलावा, बाइक में तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं- स्पोर्ट, अर्बन और रेन, जो अलग-अलग परिस्थितियों में राइडर को बेहतर कंट्रोल देते हैं।

स्टाइल और कलर ऑप्शन
नई Apache RTR 160 दो आकर्षक रंगों- मैट ब्लैक और पर्ल व्हाइट में उपलब्ध होगी। इसमें दिए गए रेड अलॉय व्हील्स इसके रेसिंग लुक को और निखारते हैं।

कितनी है कीमत
कंपनी ने 2025 Apache RTR 160 2V डुअल चैनल एबीएस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1.35 हजार रुपये से कम रखी है। यह बाइक TVS मोटर के सभी डीलरशिप्स पर जल्द उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed