फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Turn Your Android Phone into a Car Key: Complete Setup and Usage Guide

Digital Car Key: डिजिटल कार की क्या है? जानिए फोन से कैसे लॉक और अनलॉक कर सकते हैं अपनी कार?

Thu, 18 Dec 2025 05:01 PM IST
सुयश पांडेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Thu, 18 Dec 2025 05:01 PM IST
सार

अब आपका एंड्रॉयड फोन सिर्फ कॉल और मैसेज तक सीमित नहीं रहा। बल्कि वह आपकी कार की चाबी भी बन सकता है। NFC और डिजिटल कार की तकनीक की मदद से आप गूगल वॉलेट के जरिए कार को लॉक-अनलॉक और स्टार्ट कर सकते हैं। इस लेख में जानिए कैसे?

विज्ञापन
Turn Your Android Phone into a Car Key: Complete Setup and Usage Guide
NFC: नियर फील्ड कम्युनिकेशन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Tata Motors

विस्तार

विज्ञापन

आपका एंड्रॉयड फोन सिर्फ कॉल और बातचीत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके कई और भी फायदे हैं। NFC (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) एक ऐसा फीचर है जिसके बारे में ज्यादा चर्चा नहीं होती लेकिन इसके इस्तेमाल बहुत व्यापक हैं। यह वही तकनीक है जो 'टैप टू पे' (कॉन्टैक्टलेस पेमेंट) को संभव बनाती है। लेकिन यह पेमेंट करने के अलावा आपकी कार को लॉक और अनलॉक करने के काम भी आ सकती है।
आजकल की आधुनिक गाड़ियां स्मार्ट की (Smart Keys) के साथ आती हैं, जिससे असली चाबी की जरूरत खत्म हो रही है। अब कार कंपनियां डिजिटल की (Digital Key) की सुविधा दे रही हैं। जिससे आप अपने स्मार्टफोन से ही कार अनलॉक कर सकते हैं। एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही इस फीचर को सपोर्ट करते हैं। जहां आईओएस पर यह काम एपल वॉलेट करता है। वहीं एंड्रॉयड पर आप गूगल वॉलेट (या सैमसंग डिवाइसेज के लिए सैमसंग वॉलेट) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि आप अपने एंड्रॉयड फोन पर डिजिटल कार की (Digital Car Key) कैसे सेटअप और इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

1. सबसे पहले कम्पैटिबिलिटी चेक करें

शुरुआत करने से पहले यह जांचना जरूरी है कि आपका फोन और कार इस फीचर को सपोर्ट करते हैं या नहीं। डिजिटल कार की चुनिंदा डिवाइसेज पर उपलब्ध है जो एंड्रॉयड 12 या उससे नए वर्जन पर चल रहे हैं। आप आधिकारिक एंड्रॉयड डिजिटल कार की पेज पर जाकर सपोर्टेड कार मॉडल्स और फोन की लिस्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. बहुत आसान है एंड्रॉयड पर कार की सेटअप करना

एक बार जब यह पुष्टि हो जाए कि आपका फोन और कार दोनों कंपैटिबल हैं। तो अगला कदम कार में इस फीचर को एक्टिवेट करना है। यह आमतौर पर कार की बिल्ट-इन डिस्प्ले (इंफोटेनमेंट सिस्टम) में डिजिटल की ऑप्शन के तहत किया जा सकता है। कुछ कंपनियां आपको एक एक्टिवेशन लिंक भेजती हैं। जिसके बाद ईमेल-आधारित सेटअप करना होता है। अगर आप सुनिश्चित नहीं हैं, तो अपनी डीलरशिप से संपर्क करें।

कैसे करना है सेटअप?

अगर आपको ईमेल या कार निर्माता के एप से लिंक मिलता है। तो निर्देशों का पालन करें और अपने गूगल अकाउंट में साइन इन करें। नियम और शर्तें पढ़ें और 'स्टार्ट पेयरिंग' विकल्प चुनें। इसके बाद अपने फोन को कार के 'की रीडर' (Key Reader) के पास रखें। जैसे ही NFC पेयरिंग पूरी होगी, आपकी डिजिटल की आपके फोन के गूगल वॉलेट एप में दिखाई देने लगेगी।

3. कार को लॉक और अनलॉक कैसे करें?

अपनी कार को लॉक या अनलॉक करने के लिए, बस अपने एंड्रॉयड फोन के पिछले हिस्से को कार के डोर हैंडल के पास ले जाएं। गाड़ी स्टार्ट करने के लिए, अपने फोन को कार के अंदर दिए गए 'की रीडर' पर रखें। कुछ कार मॉडल्स में 'पैसिव एंट्री' का फीचर भी होता है। अगर आपकी कार इसे सपोर्ट करती है, तो जैसे ही आप गाड़ी के पास जाएंगे, वह अपने आप अनलॉक हो जाएगी। आपको फोन जेब से निकालने या डोर हैंडल पर टैप करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

4. कैसे मैनेज कर सकते हैं डिजिटल की?

पैसिव एंट्री डिफॉल्ट रूप से चालू रहती है और जब आप गाड़ी से दूर जाते हैं तो यह अपने आप लॉक भी हो जाती है। अगर आप सुरक्षा कारणों से इसे बंद करना चाहते हैं, तो गूगल वॉलेट में अपनी डिजिटल की पर जाएं, 'डिटेल्स' चुनें और 'पैसिव एंट्री' को डिसेबल कर दें। डिफॉल्ट रूप से, फोन लॉक होने पर भी आप NFC के जरिए कार अनलॉक कर सकते हैं। सुरक्षा बढ़ाने के लिए, आप गूगल वॉलेट में यह सेटिंग कर सकते हैं कि कार की तभी काम करे जब आपका फोन अनलॉक हो। इसके लिए 'रिक्वायर्ड फोन अनलॉक' विकल्प चुनें। कुछ सपोर्टेड मॉडल्स में आप गूगल वॉलेट के जरिए दूर से ही कार को लॉक/अनलॉक कर सकते हैं, अलार्म बजा सकते हैं या डिक्की (Trunk) खोल सकते हैं।

5. फोन खो जाने या बैटरी खत्म होने पर क्या करें?

एंड्रॉयड में चोरी या डेड फोन के लिए भी सुरक्षा उपाय मौजूद हैं। फोन खो जाने पर आप 'गूगल फाइंड माई डिवाइस' का उपयोग करके अपने डिवाइस को सिक्योर या इरेज (Erase) कर सकते हैं। ऐसा करने पर गूगल वॉलेट से आपकी कार की और कार्ड्स हट जाएंगे। आपके फोन की बैटरी खत्म हो जाती है, तो भी यह कुछ घंटों तक डिजिटल की के रूप में काम करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed