फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Triumph Daytona 660 Motorcycle launched in India Know Price Features Specifications Details

Triumph Daytona 660: ट्रायम्फ डेटोना 660 भारत में हुई लॉन्च, जानें पावर, कीमत और फीचर्स

Thu, 29 Aug 2024 05:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2024 05:47 PM IST
सार

Triumph Daytona 660 स्पोर्ट्स बाइक भारतीय बाजार में हुई लॉन्च। जानें इसकी पावर, कीमत और फीचर्स जैसे खासियतें।

विज्ञापन
Triumph Daytona 660 Motorcycle launched in India Know Price Features Specifications Details
Triumph Daytona 660 Motorcycle - फोटो : Triumph Motorcycles

विस्तार

Triumph Daytona 660 को भारत में 9,72,450 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। Daytona 660 एक संतुलित स्पोर्ट बाइक है, जिसे परफॉर्मेंस और आराम का मिश्रण देने के लिए डिजाइन किया गया है। जिससे वह शहर की सवारी और ट्रैक में इस्तेमाल दोनों के लिए उपयुक्त है। ट्रायम्फ ने हाल ही में इस बाइक से पर्दा उठाया था और एक महीने पहले इसकी बुकिंग शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

मुकाबला
Daytona 660 जनवरी 2024 में बाइक निर्माता द्वारा वैश्विक बाजारों में पेश किए जाने के बाद भारत में आया है। ट्रायंफ ने पहले बाइक को Dayton 675 के रूप में पेश किया था। लेकिन सख्त उत्सर्जन मानकों के कारण इसका उत्पादन बंद करना पड़ा। हालांकि, अब यह Daytona 660 के रूप में आया है और भारतीय बाजार में Ninja 650 और Aprilia RS 660 जैसी बाइक्स को सीधे टक्कर देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन पावर
Daytona 660 में एक 660 cc इनलाइन, तीन-सिलेंडर इंजन मिलता है जो लिक्विड-कूल्ड है। 12 वाल्व, डुअल ओवरहेड कैमशाफ्ट (DOHC) और 240-डिग्री फायरिंग ऑर्डर के साथ इंजन 12,650 rpm तक रेव्स करता है। इंजन को स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
विज्ञापन

परफॉर्मेंस
तीन-पॉट मोटर 11,250 rpm पर 94 bhp का पावर और 8,250 rpm पर 69 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रायंफ का कहना है कि यह बाइक 3,150 rpm जितनी कम रेव पर पीक टॉर्क का 80 प्रतिशत बनाना शुरू कर देती है।

Triumph Daytona 660 Motorcycle launched in India Know Price Features Specifications Details
Triumph Daytona 660 Motorcycle - फोटो : Triumph Motorcycles
कलर ऑप्शंस
Daytona 660 को तीन कलर ऑप्शंस मिलते हैं। जिनमें 'सैटिन ग्रेनाइट विद सैटिन जेट ब्लैक', 'कार्निवल रेड विद सैफायर ब्लैक' और 'स्नोडोनिया व्हाइट विद सैफायर ब्लैक' जैसे रंग शामिल हैं।

चेसिस और सस्पेंशन
Daytona 660 का चेसिस एक ट्यूबलर स्टील फ्रेम है जिसमें ट्विन-साइड स्विंगआर्म है। सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट व्हील के लिए अपसाइड डाउन 41 mm शोवा शॉक और पीछे की तरफ प्रीलोड एडजस्ट के साथ एक सिंगल शोवा हैं। 

ब्रेकिंग
वहीं ब्रेकिंग की बात करें तो, सामने की तरफ, मोटरसाइकिल को 4-पॉट रेडियल कैलिपर के साथ ट्विन 310 mm फ्लोटिंग डिस्क और पीछे की तरफ एक सिंगल-पॉट स्लाइडिंग कैलिपर के साथ 210 mm डिस्क मिलता है।

राइडिंग मोड
Daytona 660 में 'माई ट्रायंफ' कनेक्टिविटी, 'स्पोर्ट, रोड और रेन' सहित तीन राइडिंग मोड, ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ TFT डिस्प्ले है। बाइक बॉक्स से बाहर मिशेलिन स्पोर्ट 6 टायर मिलते हैं। ट्रायंफ ने Daytona 660 के भारत वेबपेज पर 16,000 किमी या 12 महीने (जो भी पहले आए) का सर्विस इंटरवल बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed