बाजार में हाथों हाथ बिकती है Triumph के यह एडवेंचर बाइक, अब आ रहा है इसका नेक्स्ट वर्जन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Triumph मोटरसाइकिल कंपनी अपनी नई बाइक Tiger 900 लेकर आ रही है। यह बाइक एक नए डिजाइन के साथ बाजार में आएगी। यह पूरी तरह नई जनरेशन बाइक होगी। इसमें पुराने मॉडल के मुकाबले कुछ एलिमेंट्स छोटे कर दिए गए हैं। बाइक में एक पतली एलईडी हेडलैंप्स, पतला फेस और छोटी एबीवी चोंच होगी। बता दें कि कंपनी की Triumph Tiger 800 सबसे ज्यादा बिकने वाली एडवेंचर बाइक है। इसके चलते ही अब कंपनी अपने ग्राहकों के लिए नए अपडेट के साथ Triumph Tiger 900 लेकर आ रही है।
नई Tiger 900 का इंजन 799 सीसी से अब 888 सीसी का हो गया है। बाइक में एक नई T-प्लेन ट्रिपल क्रैंकशॉफ्ट दी गई है जो कि अब नए और हल्के वजन वाले कॆपोनेंट्स के साथ आता है और इसका वजन 2.5 किलोग्राम कम है। इसका नया इंजन 7,250 आरपीएम पर 87 एनएम का टॉर्क देता है, जो कि पहले 8,050 आरपीएम पर 79 एनएम टॉर्क जनरेट करता था। यानी अब 10 फीसदी ज्यादा टार्क देता है। वहीं मिड-रेंज में भी 12 फीसदी का बूस्ट मिलता है और इसका पावर आउटपुट 8,750 आरपीएम पर 93.9 बीएचपी की पावर देता है।
कंपनी इस नई बाइक में टीएफटी स्क्रीन देगी। खास बात यह है कि मोटरसाइकिल को फोन के ब्लूटूथ के जरिए भी कनेक्ट कर सकते हैं। इससे आप इनकमिंग कॉल्स, मैसेज और नेविगेशन को एक्सेस कर सकते हैं। बाइक में 6 राइडिंग मोड्स का विकल्प दिया है जिसके चलते आप एबीएस, ट्रेक्शन कंट्रोल, स्सपेंशन आदि को कस्टमाइज कर सकते हैं। राइडिंग मोड्स में रेन, स्पोर्ट, ऑफ-रोड, ऑफ-रोड प्रो और राइडर दिए गए हैं। बाइक में दो अलॉय व्हील्स, वायर-स्पोक्ड व्हील्स, ज्यादा ऑफ-रोड उपकरण और एक ऊंची सीट दी है। Tiger 900 दो वैरिएंट्स - Rally और GT में उपलब्ध होगी।
बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपनी बाइक Triumph Street Triple RS लॉन्च की है। इसमें 765सीसी का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 1750 आरपीएम पर 121 बीएचपी की पावर और 9350 आरपीएम पर 79 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें फर्स्ट और सेकेंड गियर शॉर्टर है और स्टैंडर्ड अप/डाउन क्विकशिफ्टर भी दिया गया है। इसी के साथ स्लिप और असिस्ट क्लच स्टैंडर्ड दिया गया है। इसमें 5-इंच का फुल-कलर डिस्प्ले मिलता है जिसे नए लेआउट और ग्राफिक्स के साथ अपडेट किया गया है। इस बाइक का वजन 166 किलोग्राम है। हालांकि यह अपने सेगमेंट में सबसे हल्की मोटरसाइकिलों में से एक है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। जबकि उम्मीद है कि इसकी डिलीवरी जून में शुरू हो सकती है। Triumph Street Triple RS की शुरुआती कीमत 11.13 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।