फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   traffic challan discount hyderabad traffic challan discount 2022 traffic fine payment hyderabad

ट्रैफिक पुलिस दे रही डिस्काउंट: यातायात जुर्माना भुगतान पर 75 प्रतिशत तक की छूट, जानें क्या है ऑफर

Fri, 25 Feb 2022 06:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 06:32 PM IST
सार

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूल करने के लिए हैदराबाद पुलिस ने छूट की एक स्पेशल स्कीम पेश की है।

विज्ञापन
traffic challan discount hyderabad traffic challan discount 2022 traffic fine payment hyderabad
ट्रैफिस पुलिस - फोटो : For Reference Only

विस्तार

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूल करने के लिए हैदराबाद पुलिस ने छूट की एक स्पेशल स्कीम पेश की है। हैदराबाद, साइबराबाद और राचकोंडा की ट्रैफिक पुलिस ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में रजिस्ट्रेशन किए गए वाहनों पर यातायात जुर्माना भुगतान पर छूट का एलान किया है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


600 करोड़ रुपये के लंबित चालानों के एक बड़े बैकलॉग की डिटेल्स सामने आने के बाद यह घोषणा की गई है। हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस के एक बयान के अनुसार, यह कदम उन यात्रियों के प्रति एक 'मानवीय पहल' है, जिन्हें कोविड-19 महामारी के दौरान आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


नई घोषित छूट योजना के तहत, दोपहिया चलाने वाले लोगों को कुल चालान राशि का सिर्फ 25 प्रतिशत भुगतान करना होगा। जबकि हल्के मोटर वाहन (LMV), कार, जीप और भारी वाहनों के लिए 50 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा। आरटीसी (सड़क परिवहन निगम) बस के मालिकों को बकाया राशि का 30 प्रतिशत भुगतान करना होगा, और बाकी की राशि माफ कर दी जाएगी। तेलंगाना पुलिस ने घोषणा की है कि छूट का लाभ पाने के लिए चालान का सिर्फ ऑनलाइन भुगतान स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने इस छूट की घोषणा उन ट्रैफिक डिफॉल्टरों के लिए की है जो तय अवधि के भीतर बकाया राशि का भुगतान करते हैं। जिनका चालान लंबित है यह उन नागरिकों के लिए एकमुश्त छूट/रियायत होगी। 


यह विशेष अभियान एक मार्च से 31 मार्च तक चलेगा। और पुलिस विभाग ने डिफॉल्टरों से महीने भर के अभियान के दौरान योजना का लाभ लेने के लिए तय समय-सीमा के भीतर बकाया राशि का भुगतान करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed