फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Toyota Urban Cruiser ready for launch the Name of Vitara Brezza based SUV know features

Toyota जल्द लॉन्च करेगी सस्ती छोटी SUV, मारुति की इस गाड़ी की होगी 'नकल'!

Wed, 29 Apr 2020 07:56 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 29 Apr 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Toyota Urban Cruiser ready for launch the Name of Vitara Brezza based SUV know features
Toyota Vitara Brezza

Toyota-Suzuki अपनी पार्टनरशिप के तहत आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में नई गाड़ी लॉन्च करने जा रही हैं। कंपनी की यह कार Vitara Brezza पर आधारित होगी। जिसे Toyota Urban Cruiser नाम से लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले इन्होंने भारतीय बाजार में अपनी पहली कार Glanza लॉन्च की थी, जो असल से Maruti Baleno का रिबैज वर्जन है और टोयोटा बैज के साथ आती है। आइए जानते हैं इस नई कार के बारे में...

विज्ञापन

 

अगस्त में लॉन्च!

जानकारी के मुताबिक Toyota Urban Cruiser को जुलाई या अगस्त की शुरुआत में ही लॉन्च किया जा सकता है। Toyota Urban Cruiser दिखने में पूरी तरह से Maruti Vitara Brezza जैसी नहीं होगी। कंपनी ने इसे बिल्कुल अगल दिखाने की कोशिश की है। नई कार में ग्राहकों को नया डिजाइन और इंटीरियर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि, हेडलैम्प्स और टेल-लैम्प्स मारुति ब्रेजा जैसे ही रहेंगे। वहीं शीट-मेटल और अलॉय व्हील्स मारुति ब्रेजा वाले ही होंगे। जबकि ब्रेजा से अलग दिखाने के लिए एसयूवी की पीछे की डिजाइन में भी काफी कुछ बदलाव किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत 7.34 लाख रुपये से 11.15 लाख रुपये के बीच

जानकारी के मुताबिक Toyota Urban Cruiser की कीमत Maruti Vitara Brezza के बराबर हो सकती है। यानी इस नई गाड़ी की कीमत 7.34 लाख रुपये से 11.15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। Toyota Urban Cruiser का माइलेज Maruti Vitara Brezza के माइलेज से ज्यादा रहने की उम्मीद है। बता दें कि Vitara Brezza के ऑटोमैटिक वर्जन का माइलेज 18.76 किमी प्रति लीटर है जो कि मैनुअल वर्जन के मुकाबले ज्यादा है। जबकि ब्रेजा के मैनुअल वर्जन का माइलेज 17.03 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस नई कार के इंटीरियर में नए रंग समेत कई बदलाव देखने को मिलेंगे। नई कार में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ सुजुकी का स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। 

विज्ञापन

नई कार में Brezza से ज्यादा फीचर्स

रिपोर्ट के मुताबिक Toyota Urban Cruiser में दोबारा से डिजाइन की गई ग्रिल, नया बंपर, हेडलाइट्स और टेल लाइट्स Brezza से अलग होंगे। Brezza में K15B 1.5 लीटर का बीएस6 कंप्लाइंट इंजन मिलता है, जो 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि कंपनी ने इंजन के बारे में अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस नई कार में Brezza से ज्यादा फीचर्स देगी। वैसे तो इस कार को जुलाई या अगस्त में लॉन्च करने की तैयारी है, लेकिन इसकी लॉन्चिंग लॉकडाउन के स्थिति पर भी निर्भर करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed