{"_id":"63748962d95efa1901014303","slug":"toyota-s-powerful-suv-fortuner-coming-in-new-avatar-will-get-new-technology-and-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota Fortuner: नए अवतार में आ रही टोयोटा की यह दमदार एसयूवी, मिलेंगे नए फीचर्स और तकनीक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota Fortuner: नए अवतार में आ रही टोयोटा की यह दमदार एसयूवी, मिलेंगे नए फीचर्स और तकनीक
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 16 Nov 2022 12:50 PM IST
सार
टोयोटा की ओर से लगातार अपने वाहनों को अपडेट किया जा रहा है। इसी क्रम में कंपनी जल्द ही अपनी दमदार एसयूवी फॉर्च्यूनर को भी अपडेट करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर को भी जल्द ही अपडेट किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले साल अपनी इस दमदार एसयूवी को नए रंगरूप में ला सकती है। नई फॉर्च्यूनर में क्या फीचर्स होंगे और क्या नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, आइए जानते हैं।
आएगी नई फॉर्च्यूनर
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही टोयोटा की ओर से चौथी पीढ़ी की फॉर्च्यूनर को लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं। नई फॉर्च्यूनर मौजूदा मॉडल के मुकाबले कई तरह के बदलाव के बाद आएगी।
कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई फॉर्च्यूनर को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है एसयूवी की चौथी पीढ़ी को सबसे पहले थाईलैंड में पेश किया जाएगा। जिसके बाद भारत सहित बाकी एशियाई देशों में लाया जाएगा।
नई फॉर्च्यूनर में इंटीरियर और एक्सटीरियर के साथ ही इंजन और प्लेटफॉर्म में भी बदलाव किए जाएंगे। इस तरह से एसयूवी को एकदम नया फील दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नए बॉडी पैनल, ज्यादा फीचर के साथ ही नया प्लेटफॉर्म और हाइब्रिड इंजन के विकल्प दिए जा सकते हैं।
नई फॉर्च्यूनर को मौजूदा आईएमवी आर्किटेक्चर की जगह नए टीएनजीए प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। टीएनजीए प्लेटफॉर्म को ही कंपनी नई इनोवा हाईक्रॉस में भी उपयोग कर रही है। इसके अलावा इस प्लेटफॉर्म को कंपनी की ओर से लैंड क्रूजर सहित कई एसयूवी में उपयोग किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।