{"_id":"639b11bf58b30e79e71f7cea","slug":"toyota-is-also-preparing-electric-vehicle-company-introduced-concept-electric-vehicle-in-thailand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota EV: टोयोटा भी कर रही है इलेक्ट्रिक वाहन की तैयारी, इस देश में पेश किया कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota EV: टोयोटा भी कर रही है इलेक्ट्रिक वाहन की तैयारी, इस देश में पेश किया कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापानी कार कंपनी टोयोटा भी इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति गंभीर है। इसी क्रम में कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों का विकास किया जा रहा है। आने वाले समय में कंपनी की ओर से पारंपरिक ईंधन वाले वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहन ले सकते हैं। हम इस खबर में बता रहे है कि कंपनी की ओर से किस देश में इलेक्ट्रिक वाहन का कॉन्सेप्ट पेश किया गया है।
इस देश में पेश किया बीईवी
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : Toyota
टोयोटा की ओर से थाईलैंड में बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल को पेश किया गया है। कंपनी ने थाईलैंड में जिस ईवी को पेश किया है वह कॉन्सेप्ट व्हीकल है। कंपनी की थाईलैंड में 60वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में इस वाहन को पेश किया गया।
कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसे मौजूदा हिलक्स पिकअप ट्रक की तरह विकसित किया गया है। इलेक्ट्रिक होने के कारण इसमें कई तरह के बदलाव किए गए हैं।
कंपनी के पहले पिकअप ट्रक की बात करें तो इसका लुक काफी अलग दिया गया है। इसके एक्सटीरियर में जो बदलाव किए गए हैं। उनमें क्लोज ऑफ फ्रंट ग्रिल दी गई है। इसके साथ ही इसमें आईसीई वाले पिकअप ट्रक की तरह ही हेडलैंप दिए गए हैं। जिसमें एलईडी लाइट के साथ डीआरएल दी गई हैं। इसमें काले रंग का फॉग लैंप क्लस्टर भी दिया गया है। इनके अलावा इसके लेफ्ट साइट में चार्ज करने के लिए पाइंट दिया गया है।
कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि वह कार्बन उत्सर्जन को कम करने के प्रति काफी गंभीर है। इसके लिए कंपनी प्रयास भी कर रही है। कंपनी का फोकस हाईब्रिड, प्लग-इन हाईब्रिड, बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल और हाइड्रोजन से चलने वाले वाहनों को बनाने पर काम कर रही है। जिससे कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।