{"_id":"615ee7898ebc3e05e6219975","slug":"toyota-fortuner-legender-new-4x4-variant-launched-in-india-know-price-features-specifications-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Toyota Fortuner Legender: टोयोटा ने लॉन्च किया फॉर्च्यूनर लीजेंडर एसयूवी का नया 4X4 वेरिएंट, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota Fortuner Legender: टोयोटा ने लॉन्च किया फॉर्च्यूनर लीजेंडर एसयूवी का नया 4X4 वेरिएंट, जानें कीमत और फीचर्स
Thu, 07 Oct 2021 05:56 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 07 Oct 2021 05:56 PM IST
सार
Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने अपनी फ्लैगशिप Fortuner Legender (फॉर्च्यूनर लीजेंडर) एसयूवी का नया 4X4 वेरिएंट लॉन्च किया है।
विज्ञापन
Toyota Fortuner Legender
- फोटो : Toyota
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Toyota Fortuner Legender New Variant Launched : Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने अपनी फ्लैगशिप Fortuner Legender (फॉर्च्यूनर लीजेंडर) एसयूवी का नया 4X4 वेरिएंट लॉन्च किया है। इस साल जनवरी में फॉर्च्यूनर एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन के साथ लीजेंडर को पहली बार 4X2 डीजल वर्जन में लॉन्च किया गया था। फॉर्च्यूनर लीजेंडर के 4X4 वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 42.33 लाख रुपये रखी गई है।
फॉर्च्यूनर लीजेंडर 4X4 मॉडल परफॉर्मेंस की चाहत के साथ ही लग्जरी की इच्छा रखने वाले ग्राहकों को संतुष्ट करने का वादा करता है। इस कार में खासतौर पर डिजाइन किए गए हेडलैंप, वाटरफॉल एलईडी लाइन गाइड सिग्नेचर के साथ स्प्लिट क्वाड एलईडी और बहुत कुछ मिलता है।
इंजन और पावर
फॉर्च्यूनर लीजेंडर 4X4 एसयूवी में 2.8-लीटर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 204 PS का पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क पैदा जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
विज्ञापन
इंटीरियर और फीचर्स
फॉर्च्यूनर लीजेंडर 4X4 के इंटीरियर में ब्लैक और मैरून में डुअल टोन थीम, स्टीयरिंग व्हील और कंसोल बॉक्स के लिए कंट्रास्ट स्टिचिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और पीछे के यात्रियों के लिए यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। इनके अलावा, Fortuner Legender 4X4 में पावर बैक डोर के लिए किक सेंसर और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
लुक और डिजाइन
एसयूवी के एक्सटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें कैटामारन स्टाइल फ्रंट और रियर बंपर, पियानो ब्लैक एक्सेंट के साथ शार्प और स्लीक फ्रंट ग्रिल, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर और 18-इंच मशीन कट फिनिश अलॉय दिए गए हैं।