फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Toyota Fortuner facelift to be launched on Diwali know what are the features

Toyota Fortuner फेसलिफ्ट दिवाली पर होगी लॉन्च, मिलेंगे 'Harrier' वाले फीचर

Sat, 25 Apr 2020 01:42 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 25 Apr 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Toyota Fortuner facelift to be launched on Diwali know what are the features
Toyota Fortuner - फोटो : File

यह बात अब छिपी नहीं रह गई है कि Toyota अपनी प्रीमियम एसयूवी Fortuner और Innova फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिन्हें इस वित्तीय वर्ष के अंत से पहले लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि नई Toyota Fortuner की तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी हैं। हालांकि तस्वीरें काफी धुंधली हैं। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी त्योहारी सीजन सितंबर-अक्टूबर 2020 के दौरान यानी दिवाली से पहले इन्हें बाजार में उतार सकती है। 

विज्ञापन

लीक हुई तस्वीरों में Fortuner फेसलिफ्ट का लुक सामने आया है। कंपनी के इस अपडेटेड मॉडल में नए एलईडी हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जो नई टोयोटा हैरियर क्रॉसओवर से प्रेरित हैं। इसमें कॉम्पैक्ट अपर ग्रिल और बड़े बंपर के साथ लोअर ग्रिल और नया फ्रंट फॉग लैंप दिया गया है। 2020 Toyota Fortuner फेसलिफ्ट के इंटीरियर में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसमें कुछ बदलावों को छोड़कर Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट के साथ एक नया इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फेसलिफ्ट एसयूवी में नई सीटें और 360 डिग्री का कैमरा भी मिलेगा। इसमें 2.8-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल और 2.7-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। वहीं डीजल इंजन 174 बीएचपी, 420 एनएम के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 174 बीएचपी, 450 एनएम के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।

विज्ञापन

वहीं इस साल टोयोटा-मारुति सुजुकी मिल कर विटारा ब्रेजा का re-badged मॉडल लॉन्च करेगी। यह मॉडल सिंगल 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन के साथ डुअल-बैटरी SHVS माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। इसके ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed