फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   touchscreen infotainment to tpms aftermarket these car accessories

Car Accessories: कार को नहीं है इन एक्सेसरीज की जरूरत, पैसे बचाने के लिए जरूर जानें डिटेल

Mon, 10 Jun 2024 06:02 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 06:02 PM IST
सार

अगर आप इन दिनों अपनी पुरानी कार को नया बनाने का सोच रहे हैं और इसके लिए ऑफ्टरमार्केट से एक्सेसरीज खरीदने जा रहे हैं तो ठहर जाएं। हो सकता है आपको इन एक्सेसरीज की जरूरत ही न हो। जानिए क्या है डिटेल। 

विज्ञापन
touchscreen infotainment to tpms aftermarket these car accessories
Car Accessories - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में जितनी तेजी से कारों का बाजार बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से एक्सेसरीज ऑफ्टरमार्केट भी ऊपर की ओर जा रही है। आज के समय में अधिकतर लोग अपनी पर्सनल मोबिलिटी के लिए कार पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। यही वजह है कि अब ग्राहक नई कार खरीदने से पहले गाड़ी के फीचर्स के बारे में अधिक पूछ रहे हैं। साथ ही कार में मिलने वाले सुरक्षा फीचर्स के बारे में जानने को लेकर उत्सुक रहते हैं। अभी भी बाजार की हर नई कार में सभी एक्सेसरीज और फीचर्स नहीं मिलते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग ऑफ्टरमार्केट की ओर जाते हैं। ऐसे में अगर आप पैसों की बचत करने वाले ग्राहक हैं तो कार के लिए इन पांच एक्सेसरीज को न खरीदें, इसमें ही फायदा है। 

विज्ञापन

सीट कवर्स

अक्सर देखा गया है कि लोग अपनी कार को सुंदर बनाने के लिए कई तरह के बदलाव करते हैं। इसके लिए सबसे पहले कार की सीट कवर खरीदते हैं। ऑफ्टरमार्केट से खरीदी जाने वाली इस एक्सेसरीज की जरूरत नहीं है। नई कार में जो कंपनी ने सीट कवर्स दिए हैं, वह आरामदायक सफर के लिए काफी होते हैं, इसलिए सीट कवर एक्सेसरीज पर पैसे न खर्चें।

विज्ञापन
विज्ञापन

टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

आजकल की आने वाली कारों में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम यानी टीपीएमएस फीचर मिलता है। हालांकि, कई पुरानी कारों में यह सुविधा नहीं दी जाती है। ऐसे में अगर आप ऑफ्टरमार्केट से इस एक्सेसरीज को खरीदने की सोच रहे हैं तो इसे खरीदने से बचें। कई बार देखा गया है कि टीपीएमएस ड्राइवर को गलत डेटा बताता है, जिसकी वजह से टायर में एयर प्रेशर ऊपर-नीचे रह जाता है। इसके पीछे की एक बड़ी वजह है कि ऑफ्टरमार्केट में बिकने वाली टीपीएमएस डिवाइस अधिकतर चीन द्वारा बनाई जाती है। 

विज्ञापन

टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

बाजार में आने वाली एडवांस कारों में आजकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा रहा है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम एक साथ कई सारे काम कर लेता है। इसके जरिए ड्राइवर अंदर बैठे-बैठे बाहर का दृश्य देख लेता है। साथ ही यह नेविगेशन में भी मदद करता है और इस पर गाने भी सुने जा सकते हैं। हालांकि, कार में अगर पुराना मोनो टोन के साथ सिंगल डिस्प्ले म्यूजिक सिस्टम है तो भी कोई परेशानी की बात नहीं है। इससे भी मनोरंजन का काम चल सकता है और ऑफ्टरमार्केट से महंगा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम खरीदने की जरूरत नहीं है। 

एलईडी डीआएल

ज्यादातर कारों में एलईडी डीआएल यानी डे टाइम रनिंग लाइट मिलती है। अगर आपकी कार में एलईडी डीआएल की सुविधा नहीं दी गई है तो इसके लिए ऑफ्टरमार्केट से अतिरिक्त खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑफ्टरमार्केट से एलईडी डीआएल लेकर गाड़ी पर लगाने से कोई फायदा नहीं है। यह सुविधा वाहन के लिए अधिक उपयोगी नहीं है। इस सुविधा का ज्यादा काम वहां पर होता है, जहां अधिकतर समय फॉगी मौसम रहता है। 

एबियंट लाइटिंग

बाजार में आने वाली कारोंं में कई सुविधाएं मिल रही हैं, जिसमें एक एबियंट लाइटिंग। अगर आपकी कार में एबियंट लाइटिंग की सुविधा नहीं है और आप ऑफ्टरमार्केट से एबियंट लाइटिंग खरीदने की सोच रहे हैं तो ऐसा न करें। इस लाइटिंग से केवल कार के केबिन में रोशनी बढ़ती है और इसका कोई काम नहीं है। वहीं, एबियंट लाइटिंग कार में लगाने से वाहन की बैटरी पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed