फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Top 6 Things to Know about new Bajaj Platina 110 H-Gear

नई Bajaj Platina 110 H-Gear के बारे में जानिये ये 6 बड़ी बातें, होगा आपको फायदा

Fri, 05 Jul 2019 09:01 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 05 Jul 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
Top 6 Things to Know about new Bajaj Platina 110 H-Gear
Bajaj Platina 110 H-Gear - फोटो : AmarUjala

बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर बाइक Platina को 110cc इंजन के साथ मार्किट में उतार दिया है। सिटी और हाइवे को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसे तैयार किया है। अगर आप इस बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले आप इसे रिपोर्ट को जरूर देखें, क्योकिं यहां हम आपको बता रहे हैं इस बाइक के बारे में 6 बड़ी बातें।

विज्ञापन

 

कीमत

सबसे पहले बात कीमत की करते हैं तो नई Bajaj Platina 110 H-Gear के ड्रम वेरिएंट की कीमत 53,376 रुपये है। जबकि इसके डिस्क वेरिएंट कीमत 55,373 रुपये है। ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शो रूम हैं। 60 हजार के भीतर आने वाली बाइक की लिस्ट में अब ग्राहकों के पास एक और ऑप्शन मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

बजाज की Platina पहले से भी मार्किट में मौजूद थी लेकीन अब इस ज्यादा दमदार बना दिया है। इसमें अब 115cc का इंजन दिया गया है, जो 8.6 PS की पावर और  9.81 NM का टॉर्क देता है। बाइक में अब 5 स्पीड गियर मिलेंगे।

विज्ञापन

ब्रेकिंग फीचर्स

असरदार ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में व्हील में 240mm का डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में 110mm का ड्रम ब्रेक मिलेगा। सेफ्टी  के लिहाज से इसमें CBS फीचर शामिल किया गया है जिसकी वजह से अचानक और असरदार ब्रेकिंग लगती है।

सस्पेंशन

बजाज का दावा है की नई Platina बेहतर कम्फ़र्ट देती है, लिहाजा कंपनी ने इस बाइक के फ्रंट में 135mm SOS टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में 110mm नाइट्रॉक्स गैस सस्पेंशन दिया है। खराब रास्तों पर बाइक बेहतर प्रदर्शन करती है। वही इसकी लम्बी सीट सॉफ्ट है इसलिए घंटो बाइक पर बैठा जा सकता है। 

कलर वेरिएंट

Bajaj Platina 110 H-Gear भारतीय बाजार में Ebony Black के साथ Blue decals, Ebony Black के साथ Royal Burgundy decals और Cocktail wine Red में उपलब्ध है। आप अपनी पसंद के हिसाब से बाइक चुनाव कर सकते हैं ।

Highway-Gear

नई Platina अपने सेगमेंट की पहली ऐसी बाइक है जिसमें स्पेशल Highway-Gear दिया गया है। इससे राइडर को हाइवे पर एक आरामदायक राइडिंग का अनुभव मिलेगा। वही बाइक में गियर-शिफ्ट गाइड’ (GSG) जैसी खूबी भी है इससे गियर डाउनशिफ्ट और अपशिफ्ट में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed