{"_id":"5d08a6ad8ebc3e6d232735e5","slug":"top-5-signs-you-need-new-tyres-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये 5 इशारे बताते हैं कि अब गाड़ी के टायर्स बदलवा लेने चाहिये","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ये 5 इशारे बताते हैं कि अब गाड़ी के टायर्स बदलवा लेने चाहिये
Tue, 18 Jun 2019 02:26 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
tyres
- फोटो : Google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गाड़ी में टायर्स का अहम रोल होता है क्योकिं पूरी गाड़ी टायर्स पर ही टिकी होती है, लेकिन अक्सर देखने में आता है कि लोग अपनी गाड़ी के टायर्स पर ध्यान नहीं देते और खराब टायर्स को कई सालों तक चेंज नहीं करते। जिसकी वजह से कई बार टायर के पंचर होने और टायर फटने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इस रिपोर्ट में हम आपको 5 ऐसे संकेत बता रहे हैं जिनसे आपको पता चल जाएगा की गाड़ी में अब टायर्स कब बदलने चाहिये।
विज्ञापन
- ट्रेड टॉयर की उपरी परत होती है और काफी चलने के बाद यह घिसने लग जाता है। यदि आपके टॉयर का ट्रेड लगभग 1.6 मिलीमीटर से कम हो गया हो तो यह इस बात का संकेत है कि आपकी गाड़ी को नये टॉयर्स की जरूरत है।
- आपको गाड़ी लगातार खराब और पथरिले रास्तों पर ज्यादा चलती है तो जाहिर सी बात है टायर्स की लाइफ कम ही होगी, टायर्स में यदि उभार नज़र आने लगे तो यह भी नये टॉयर्स के बदलने संकेत है। ऐसे में कोशिश कीजिये की साफ़-सुथरे रास्तों पर गाड़ी चलायें।
- जब टायर पुराना होने लगता है और ज्यादा चलता है तो उसके साइड हिस्से पर दरार नज़र आने लगती हैं जोकि सही संकेत नहीं होते, ऐसे में स्पीड में गाड़ी चलाने पर यह फट जाते हैं। ऐसे में नए टायर्स डलवा लेने चाइये
- अगर ड्राइव करते समय आपको वाइब्रेशन जैसा महसूस होने लगे तो इस बात को नज़र अंदाज़ बिलकुल नहीं करें खराब रास्तों पर ऐसा स्वाभाविक है किन्तु सपाट सड़क पर भी ऐसा महसूस होने लगे तो तुरंत ही मकैनिक की सलाह लें औएर यदि जरूरत पड़े तो टायर्स भी बदलवा लें।
- टॉयर के बीच में जो गैप दिया जाता है उसमें एक बिट होता, यह एक इंडीकेटर बार होता है, जिसकी उंचाई टॉयर के ट्रेड यानी की बाहरी सतह से कम होती है। यह बिट टॉयर के बाहरी सतह की उंचाई घिसते हुए बिट के बराबर आ जाये तो यह समझ लेना चाइये की कार को नए टायर्स की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन