Top 5 Low-Maintenance Cars: ये हैं भारत की 5 सबसे किफायती कारें, कम कीमत और नाममात्र का मेंटेनेंस खर्च
Low Maintenance Cars India: कार खरीदना हम सभी का सपना होता है लेकिन कार खरीदने के बाद भी उसमें बहुत सारे खर्चे होते हैं जो आपको लगातार करने पड़ते हैं। यही वजह है कि बहुत सारे लोग कार लेने की जरूरत होने के बावजूद भी इसे नजरअंदाज करते हैं। आज आपकी इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए भारत की सबसे किफायती और लो-मेंटेनेंस हैचबैक कारें लेकर आएं हैं। ये कारें न तो खरीदते समय जेब पर भारी पड़ेंगी और न ही खरीदने के बाद....तो कौन सी हैं वो 5 कारें और कैसे ये आपके पैसे बचाएंगी आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या आप भी एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो खरीदने में तो सस्ती हो ही, साथ ही जिसका सालाना खर्च भी आपकी जेब पर भारी न पड़े? अक्सर लोग कार तो खरीद लेते हैं लेकिन उसके भारी-भरकम सर्विसिंग बिल से परेशान रहते हैं। भारतीय बाजार में कुछ ऐसी वैल्यू फॉर मनी हैचबैक कारें मौजूद हैं, जिनका सालाना रखरखाव एक स्मार्टफोन के रिचार्ज से भी कम पड़ सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में:
1. मारुति सुजुकी अल्टो K10: मध्यमवर्गीय परिवारों की पहली पसंद
भारत में 'बजट की रानी' कही जाने वाली मारुति सुजुकी अल्टो K10 आज भी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सबसे किफायती विकल्प बनी हुई है। ₹3.69 लाख से ₹5.96 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत वाली यह कार न केवल खरीदने में सस्ती है, बल्कि इसका रखरखाव भी बेहद आसान है। इसमें लगा 1.0-लीटर का इंजन 67 BHP की पर्याप्त पावर देता है, जो शहर की सड़कों के लिए एकदम सही है। अल्टो की सबसे बड़ी खासियत इसका बेहतरीन माइलेज और सालाना मात्र ₹3,500 से ₹4,500 के बीच आने वाला मेंटेनेंस खर्च है। साथ ही, मारुति का देश के हर कोने में फैला सर्विस नेटवर्क इसे पहली बार कार खरीदने वालों के लिए एक भरोसेमंद साथी बनाता है।
2. रेनो क्विड: स्टाइल और बजट का शानदार संगम
अगर आप कम बजट में एक ऐसी कार चाहते हैं जो दिखने में किसी मिनी एसयूवी जैसी लगे तो रेनो क्विड आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। ₹4.30 लाख से ₹6.45 लाख (एक्स-शोरूम) की रेंज में आने वाली यह कार अपने मस्कुलर लुक और आधुनिक फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 67 BHP की पावर जनरेट करता है। इस कार की सबसे बड़ी खूबी इसका मेंटेनेंस है। इसका सालाना रखरखाव खर्च मात्र ₹2,500 से ₹3,000 के बीच आता है जो इसे इस पूरी लिस्ट में सबसे सस्ती और बजट-फ्रेंडली कार बनाता है। स्टाइल और बचत का यह मेल इसे युवाओं और छोटी फैमिली के बीच बेहद लोकप्रिय बनाता है।
3. मारुति सुजुकी वैगन-आर: स्पेस और सुविधा का 'राजा'
जब बात शहर में चलाने और पूरी फैमिली की जरूरतों को पूरा करने की आती है तो मारुति सुजुकी वैगन-आर को सबसे प्रैक्टिकल कार माना जाता है। ₹4.98 लाख से ₹6.94 लाख (एक्स-शोरूम) की रेंज में आने वाली यह कार अपने 'टॉल बॉय' डिजाइन की वजह से जानी जाती है, जिससे इसमें बैठने के लिए शानदार लेगरूम और ड्राइवर को सड़क का बेहतरीन व्यू मिलता है। यह कार 1.0-लीटर और 1.2-लीटर जैसे दो दमदार इंजन विकल्पों के साथ आती है जो 89 BHP तक की पावर जेनरेट करते हैं। खास बात यह है कि इतना स्पेस और पावर होने के बावजूद इसका सालाना मेंटेनेंस खर्च महज ₹3,500 से ₹5,000 के बीच रहता है, जो इसे हर तरह से एक किफायती फैमिली कार बनाता है।
4. ह्यूंदै ग्रैंड i10 निओस: बजट में प्रीमियम अहसास
अगर आप अपने बजट को थोड़ा और बढ़ाने के लिए तैयार हैं और फीचर्स के साथ-साथ शानदार फिनिशिंग चाहते हैं तो ह्यूंदै ग्रैंड i10 निओस आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। ₹5.47 लाख से ₹7.92 लाख (एक्स-शोरूम) की रेंज में आने वाली यह कार अपने सेगमेंट में सबसे प्रीमियम अनुभव देती है। इसमें 1.2-लीटर का दमदार इंजन मिलता है जो 83 BHP की पावर जनरेट करता है। इससे इसकी ड्राइविंग काफी स्मूथ और आरामदायक हो जाती है। इसके इंटीरियर की क्वालिटी और आधुनिक फीचर्स इसे दूसरों से अलग बनाते हैं। वहीं, इसके मेंटेनेंस की बात करें तो सालाना करीब ₹4,500 से ₹6,000 के खर्च में आप इस कार को बेहतरीन स्थिति में रख सकते हैं।
5. टोयोटा ग्लैंजा: मजबूती और भरोसे का प्रतीक
अगर आप एक ऐसी कार चाहते हैं जो लंबी लाइफ और बेहतरीन रीसेल वैल्यू के साथ आए तो टोयोटा ग्लैंजा 'भरोसे का दूसरा नाम' है। ₹6.46 लाख से ₹9.44 लाख (एक्स-शोरूम) की रेंज में आने वाली यह कार अपनी मजबूती और टोयोटा के शानदार सर्विस नेटवर्क के लिए जानी जाती है। इसमें 1.2-लीटर का दमदार इंजन मिलता है जो 89 BHP की पावर जनरेट करता है, जिससे हाईवे और शहर दोनों जगह ड्राइविंग का मजा दोगुना हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि एक प्रीमियम हैचबैक होने के बावजूद इसका अनुमानित सालाना मेंटेनेंस खर्च महज ₹3,300 से ₹4,000 के बीच रहता है। टोयोटा की बेहतरीन वारंटी और कार की लंबी उम्र इसे उन लोगों के लिए खास बनाती है जो एक बार निवेश कर लंबे समय तक बेफिक्र रहना चाहते हैं।