{"_id":"5ce7d5e2bdec22071212d921","slug":"top-5-big-things-you-should-know-before-buy-hyundai-venue","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyundai Venue खरीदने से पहले जान लीजिये 5 सबसे बड़ी बातें, होगा आपको फायदा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Venue खरीदने से पहले जान लीजिये 5 सबसे बड़ी बातें, होगा आपको फायदा
Fri, 24 May 2019 05:00 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Fri, 24 May 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Venue
- फोटो : Hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hyundai Venue को अब तक 15,000 से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। यह भारत में कंपनी की पहली कनेक्टेड कार भी है। तीन इंजन ऑप्शन और खूब सारे फीचर्स इसमें मिलते है। अगर आप नई Venue को खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले इसके बारे में हम आपको 5 ऐसी बड़ी बातें बता रहे हैं जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1. कीमत
हुंडई ने Venue को जिस कीमत में लांच किया है उसकी उम्मीद तो शायद किसी ने भी नहीं की थी। जी हां भारत में इस SUV की कीमत महज 6.50 लाख रुपये से शुरू होती है और 11.11 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने पूरे भारत में एक ही कीमत रखी है जोकि काफी अच्छी बात है। इसकी शुरुआती वर्जन की कीमत कम होने की वजह से यह अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट SUV भी बन चुकी है। आपको बता दें कि इसके बेस मॉडल में ही आपको वो सभी फीचर्स मिल जाते हैं जिनका इस्तेमाल आप डेली कर सकते हैं।
विज्ञापन
2. फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स
नई Venue अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कॉम्पैक्ट SUV जिसमें ऐसे फीचर्स हैं जो सिर्फ इसी गाड़ी में देखने को मिलते है। इसमें आपको एयर प्यूरीफायर, वायरलेस फोन चार्जिंग, एक कूल्ड ग्लोव बॉक्स, इको कोटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। जिसकी वजह से यह अपने सेगमेंट एक ख़ास कार बनती है। इतना ही नहीं सेफ्टी के लिये इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोस, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट सिस्टम, हाई स्ट्रक्चरल सेफ्टी (AHSS एंड HSS), हिल-असिस्ट कंट्रोल, रियर पार्किंग असिस्ट सिस्टम, कॉर्नरिंग लैम्प्स, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स और बर्गलर अलार्म जैसेफीचर्स को शामिल किया है
विज्ञापन
3. ब्लूलिंक कनेक्टिविटी
नई Venue में सबसे खास फीचर है इसकी ब्लू-लिंक टेक्नोलॉजी जिसकी वजह से यह खूब चर्चा में भी है। इसमें 33 स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स मिलेंगे। इसके 10 फीचर्स खासतौर पर भारतीय बाजार के हिसाब से शामिल किए गए हैं। इतना ही नहीं इस कनेक्टिविटी टेक्नॉलजी में AI आधारित वॉयस कमांड, लोकेशन ट्रैक सर्विस, इंजन, सेफ्टी, और कई तमाम फीचर्स इसमें मिलेंगे। नई Venue अपने स्टाइलिश लुक्स की वजह से आकर्षक नजर आ आती है।
4. इंजन
हुंडई ने नई Venue को तीन इंजन का ऑप्शन उतारा है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.4 लीटर डीजल और 1.0 लीटर पेट्रोल टर्बो इंजन हैं। इसमें 5/6 स्पीड मैन्युअल के अलावा7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलेगा, यानी अपनी अपनी जरूर के हिसाब से मॉडल का चुनाव कर सकते हैं।
5. क्वालिटी
Venue में एक और बात सबसे ख़ास है और वो है इसकी क्वालिटी। जी हां यह अपने सेगमेंट की बेस्ट क्वालिटी वाली SUV है, इसकी फिट और फिनिश साथ में जो मैटीरियल का इस्तेमाल किया है वो वाकई शानदार है। क्वालिटी के मामले में यह कंपनी की क्रेटा पर भी भारी पड़ती हुई नज़र आ रही है।