Car Seat Belt: बेहद फायदेमंद साबित होती है कार की सीट बेल्ट, आपके लिए जानना है जरूरी
कार में बैठने के बाद काफी लोग सीट बेल्ट नहीं पहनते हैं। इसके पीछे अलग-अलग लोगों के अलग-अलग तर्क होते हैं। मगर इस खबर में जानिए सीट बेल्ट सही ढंग से पहनने के क्या फायदे होते हैं। जान के साथ होता है जुर्माने से बचाव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कार बाजार में सवारियों की सुरक्षा के लिए कई तरह के सेफ्टी फीचर्स आते रहते हैं। हालांकि, कार के कुछ फीचर्स ऐसे हैं, जो लगभग हर गाड़ी में मिलते हैं। अगर कार में सीट बेल्ट का सही ढंग से इस्तेमाल किया जाए तो यात्रियों की सुरक्षा काफी हद तक सुनिश्चित हो जाती है। इसके बाद भी काफी लोग सीट बेल्ट नहीं पहनते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि हाल के दिनों में गाड़ियों में पीछे की सीटों पर भी सीट बेल्ट की सुविधा के साथ रिमाइंडर का फीचर मिलने लगा है। आगे आर्टिकल में जानिए आगे और पीछे बैठे यात्रियों के द्वारा सीट बेल्ट लगाने क्या लाभ हैं।
बड़ी दुर्घटना से बचाव
कार के बेस मॉडल में या फिर टॉप लेवल वेरिएंट में भी सीट बेल्ट का ऑप्शन मिलता है। अगर आगे और पीछे बैठे लोगों ने सीट बेल्ट लगा रखी है तो इससे हादसे के दौरान गंभीर चोट लगने की आशंका बेहद कम हो जाती है। आजकल आने वाली कारों में जब तक यात्री सीट बेल्ट सही ढंग से पहन नहीं लेते, तब तक एक बीप की आवाज बजती रहती है। इस अलार्म की वजह से कई बार बड़े हादसों को टाला जा सकता है। यह अलार्म लोगों की जान बचाने के काम करता है।
इश्योरेंस क्लेम में मदद
ऐसे कई मामले आते हैं, जिसमें हादसे के बाद वाहन चालकों को बीमा कंपनी की तरफ से इश्योरेंस क्लेम नहीं मिलता है। बीमा कंपनियां क्लेम देने से मना कर देती है, क्योंकि गाड़ी चलाते समय कार में बैठे यात्री ने सीट बेल्ट नहीं पहन रखी होती है। ऐसे में सीट बेल्ट जान के साथ इश्योरेंस क्लेम दिलाने में भी मदद करती है।
सिर और गर्दन रहती है सेफ
अगर कार में बैठी सवारियों ने सीट बेल्ट सही तरीके से पहन रखी है तो लोगों को हादसे के दौरान गर्दन और सिर पर चोट नहीं लगती है, क्योंकि सीट बेल्ट सवारी को एक स्थिर पॉजीशन में बांधकर रखती है। यही वजह है कि सीट बेल्ट को हमेशा सही ढंग से पहनना चाहिए, ताकि हादसे के वक्त कम से कम नुकसान हो।
कार से बाहर जाने से रोकती है
कार में अगर सीट बेल्ट रिमाइंडर फीचर दिया गया है तो यह सवारियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है। सीट बेल्ट सही ढंग से पहनने पर आगे और पीछे बैठे यात्री हादसे की स्थिति में कार से बाहर नहीं जाते हैं। कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिसमें सवारी ने सीट बेल्ट नहीं पहन रखी थी, इस वजह से यात्री हादसे के दौरान सीट से उछलकर कार से बाहर निकल जाता है। ऐसे में ज्यादा चोट लगती है और कई बार जान भी चली जाती है।
ट्रैफिक जुर्माने से बचाव
अगर कार में बैठे लोगों ने सही ढंग से सीट बेल्ट पहन रखी है तो सड़क पर तैनात ट्रैफिक पुलिस और सीसीटीवी कैमरे वाहन का चालान नहीं काटते हैं। ऐसे में सीट बेल्ट पहनने से जान के साथ चालान से भी बचा जा सकता है। वहीं, अगर यात्री ने सीट बेल्ट नहीं पहन रखी है तो फिर मोटर वाहन नियमों के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस एक हजार रुपये तक का जुर्माना वसूल सकती है।