Car Tips: डीजल कार से कैसे होगी किफाएती ड्राइविंग, यहां जानिए जरूरी टिप्स
भारतीय कार बाजार में कई नए और एडवांस फीचर्स के साथ गाड़ियां आ रही हैं। वाहन निर्माता लोगों को लुभाने के लिए कार के इंटीरियर से लेकर लुक्स तक में बदलाव करते हैं। देश में इलेक्ट्रिक कार की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, आज भी काफी लोगों के पास डीजल से चलने वाली कार है। डीजल के दाम आसमान पर पहुंचे हुए हैं, ऐसे में इस खबर में जानिए किस तरह से डीजल कार को लिमिट में रहकर चलाया जा सकता है, ताकि ड्राइविंग ज्यादा महंगी साबित न हो।
डीजल कार को लिमिट में चलाएं
अगर आपके पास डीजल कार है और आप उसे किफाएती तरीके से चलाना चाहते हैं तो कार को एक लिमिट के तहत चलाएं। पेट्रोल कार के मुकाबले डीजल कार को अधिक गति से चलाने पर डीजल की खपत तेजी से बढ़ती है। ऐसे में जरूरी है कि आप डीजल कार को काफी स्मूथ ढंग से ड्राइव करें, ऐसा करने पर डीजल की ज्यादा खपत नहीं होगी और आप किफाएती ड्राइविंग कर पाएंगे।
इंजन की क्षमता समझें
डीजल इंजन की क्षमता को सही तरीके से समझें। एक डीजल इंजन पेट्रोल इंजन के मुकाबले ज्यादा टॉर्क पैदा करता है। कार को किफाएती स्तर पर चलाने के लिए जरूरी है कि आप डीजल इंजन को सही से जानें।
टॉर्क को जानें
ये तो आप जान गए कि डीजल इंजन अधिक टॉर्क पैदा करता है। अगर आप इसे सही से समझ गए तो आप डीजल कार चलाने के मास्टर हो जाएगे। डीजल कार में टॉर्क को जानना काफी जरूरी है।
गियर को सही समय पर बदलें
अगर आपके पास डीजल कार है तो आपको कार के गियर को सही समय पर बदलना है। अगर सही समय पर गियर नहीं बदलते हैं तो इंजन और अधिक फ्यूल की खपत करेगा। ऐसे में गियर को कब बदलना है और डीजल कार को एवरेज फ्यूल पर चलाने के लिए उसे सही समय पर बदलना जानना होगा।
टर्बो इंजन का इस्तेमाल
डीजल कार को किफाएती तौर पर चलाने के लिए टर्बो इंजन का इस्तेमाल करें। अगर डीजल कार में टर्बोचार्ज्ड इंजन है तो ये फ्यूल की कम खपत करेगा। साथ ही कार बेहतर परफॉर्मेंस देती है।