Car Tips: हाइवे पर रात के समय ड्राइविंग करने से पहले दिमाग में रखें ये बातें, आसान हो जाएगा सफर
अगर आप रात के समय हाइवे पर कार ड्राइव करते हैं तो आपको कुछ टिप्स का ध्यान रखना है। इन टिप्स के जरिए आपको रात के हाइवे सफर में काफी आसानी हो जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाड़ी चलाने वाले दो तरह के ड्राइवर होते हैं। कुछ लोग सूरज की रोशनी में ही गाड़ी चलाना पसंद करते हैं, वहीं, काफी लोग सूरज ढलने के बाद मतलब रात को ड्राइविंग करना पसंद करते हैं। अगर आप रात के समय किसी हाइवे पर कार ड्राइव कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा।
सही हो कार की सारी लाइट्स
हाइवे पर रात के समय कार चलाते वक्त सबसे ज्यादा जरूरी होती है लाइट। जी हां, हाइवे पर आप हैचबैक कार चला रहे हो या फिर एसयूवी, अगर कार की लाइट ठीक से काम नहीं कर रही हैं तो ड्राइवर को दिक्कत हो सकती है। ऐसे में हाइवे पर रात में ड्राइव करते वक्त इसका ध्यान रखें कि कार की सारी लाइट्स सही से काम कर रही हो। कार की हैडलाइट, टेललाइट, स्टॉप लैंप और सभी इंडीकेटर्स पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हो।
ब्रेक और हॉर्न का ठीक होना जरूरी
रात के दौरान हाइवे पर ड्राइविंग करते वक्त कार के ब्रेक सही होने चाहिए। इसके साथ ही कार का हॉर्न भी बिल्कुल ठीक होना चाहिए। हाइवे पर हॉर्न की काफी जरूरत पड़ सकती है। अगर हॉर्न ठीक तरीके से काम नहीं करेगा तो ड्राइवर को परेशानी हो सकती है। हालांकि, दिन के मुकाबले रात में ट्रैफिक कम होता है, मगर फिर भी इस उपकरण का सही से काम करना जरूरी है।
ड्राइवर की कंडीशन सही हो
हाइवे पर रात के समय कई बार देखा गया है कि ड्राइवर काफी थके हुए होते हैं, ऐसे में सड़क पर हादसों की संभावना ज्यादा हो जाती है। अगर ड्राइवर काफी दिनों से लगातार ड्राइविंग कर रहा है तो भी सड़क पर दुर्घटना हो सकती है। रात के दौरान हाइवे पर सुरक्षित कार ड्राइविंग के लिए जरूरी है कि ड्राइवर पूरी तरह से स्वस्थ हो। साथ ही उसकी नींद पूरी हुई हो।
हल्का खाना खाएं
अगर आप रात को हाइवे पर कार ड्राइविंग करने की सोच रहे हैं तो जरूरी है कि आप भारी खाना न खाएं। अगर हाइवे पर रात के समय ड्राइविंग से पहले आपने भारी खाना खाया होगा तो आपको ड्राइविंग के दौरान भारीपन हो सकता है या फिर नींद आ सकती है। ऐसी स्थिति में हादसे की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए आप कोई हल्का भोजन ले सकते हैं, जो कि आपको एनर्जी के साथ सेफ ड्राइविंग में मदद भी करे।
संदेह होने पर करें ये काम
रात के समय हाइवे पर ड्राइविंग करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आपको जरा भी परेशानी लगे या फिर किसी तरह का कोई संदेह हो तो आपको बिना देर किए कार को साइड में लगा देना चाहिए। जब भी सूरज की रोशनी आ जाए, आप एक बार फिर से हाइवे पर ड्राइविंग शुरू कर सकते हैं।