फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eight Seater Cars: भारत में मिलती हैं आठ सीटों वाली तीन एमपीवी, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

Fri, 27 Jan 2023 02:39 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 27 Jan 2023 02:39 PM IST
सार

लॉन्ग ड्राइव पर दोस्तों या बड़े परिवार के साथ जाने में ज्यादा मजा आता है। बाजार में कुछ ही एमपीवी हैं जो आठ सीटों के विकल्प के साथ आती हैं। ये कौन सी एमपीवी हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Three MPVs with eight seats are available in India, know what is the price with features details
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat

अगर आप भी अपने दोस्तों या बड़े परिवार को एकसाथ लेकर घूमना पसंद करते हैं। लेकिन कार में ज्यादा लोगों को ना ले जाने के कारण मजा किरकिरा हो जाता है, तो कोई बात नहीं। हम इस खबर में आपको ऐसी तीन कारों की जानकारी दे रहे हैं। जिन्हें खरीदकर आप आसानी से अपने बड़े परिवार या दोस्तों को एक साथ ले जाकर रोड ट्रिप का मजा उठा सकते हैं।

महिंद्रा मराजो

Three MPVs with eight seats are available in India, know what is the price with features details
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
देश की सबसे बड़ी एसयूवी बनाने वाली कंपनी महिंद्रा की ओर से मराजो बड़े परिवार या दोस्तों को साथ ले जाने के लिए एक अच्छा विकल्प है। कंपनी की यह एमपीवी आठ सीटर विकल्प के साथ भी मिलती है। महिंद्रा की ओर से इसके तीन वैरिएंट आते हैं और तीनों ही वैरिएंट में कंपनी आठ सीटों का विकल्प देती है। पहली रो में दो और बाकी दो रो में तीन-तीन लोगों को बैठाया जा सकता है। इसकी एक्स शोरुम कीमत की शुरुआत 13.70 लाख रुपये से हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस

Three MPVs with eight seats are available in India, know what is the price with features details
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में शानदार एमपीवी इनोवा हाईक्रॉस को ऑफर किया जाता है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही इसे नए अवतार में लॉन्च किया है। हाईक्रॉस में सात और आठ सीटों का विकल्प दिया जाता है। हाईक्रॉस के कुल पांच वैरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं, जिनमें से तीन में आठ सीटों का ऑप्शन मिलता है। इन वैरिएंट्स में जी-एसएलएफ, जीएक्स और वीएक्स शामिल हैं। आठ सीटों वाले वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 18.35 लाख रुपये से हो जाती है और इसका टॉप वैरिएंट 24.06 लाख रुपये में मिलता है।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
विज्ञापन
विज्ञापन

इनोवा क्रिस्टा

Three MPVs with eight seats are available in India, know what is the price with features details
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा की ओर से ही इनोवा क्रिस्टा को दोबारा से पेश किया गया है। अभी कंपनी ने इस एमपीवी के लिए सिर्फ बुकिंग लेना शुरू किया है। इस एमपीवी की कीमतों का एलान अभी बाकी है। लेकिन इसे भी आठ सीटों के विकल्प के साथ ऑफर किया जा रहा है। कंपनी की ओर से इसके कुल चार वैरिएंट बाजार में उपलब्ध करवाए गए हैं जिनमें जेडएक्स, वीएक्स, जीएक्स और जी वैरिएंट शामिल हैं। जेडएक्स में सिर्फ सात सीटों का विकल्प दिया गया है जबकि बाकी तीन वैरिएंट में सात और आठ सीटों का विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed