फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   BMW launches iX1 electric SUV in India Know BMW iX1 EV Range Specs Features

Electric SUV: इस कार ब्रांड ने लॉन्च की नई लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी, फुल चार्ज में चलती है 440 किमी

Thu, 28 Sep 2023 08:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 28 Sep 2023 08:05 PM IST
सार

BMW (बीएमडब्ल्यू) ने भारत में iX1 इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया है। ईवी के लॉन्च के साथ, BMW X1 (बीएमडब्ल्यू एक्स1) भारतीय लग्जरी कार बाजार में पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्प पेश करने वाला पहला मॉडल बन गया।

विज्ञापन
BMW launches iX1 electric SUV in India Know BMW iX1 EV Range Specs Features
BMW iX1 Electric SUV - फोटो : BMW

विस्तार

BMW (बीएमडब्ल्यू) ने भारत में iX1 इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया है। ईवी के लॉन्च के साथ, BMW X1 (बीएमडब्ल्यू एक्स1) भारतीय लग्जरी कार बाजार में पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्प पेश करने वाला पहला मॉडल बन गया। जर्मन लग्जरी ऑटोमोबाइल दिग्गज ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि नई iX1 भारत में पूरी तरह से निर्मित यूनिट (सीबीयू) के रूप में बेची जाएगी और यह ऑटोमेकर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुकिंग के लिए उपलब्ध है। BMW iX1 की डिलीवरी अक्तूबर 2023 से शुरू होगी।
विज्ञापन


पावरट्रेन, स्पीड और रेंज
ऑल-न्यू BMW iX1 ऑटोमेकर की xDrive ऑल-व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ आती है और एक बार चार्ज करने पर 440 किमी तक की रेंज का वादा करती है। ईवी को पावर देने वाला एक 66.4 kWh बैटरी पैक है जो डुअल इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ जोड़ा गया है, जो हर एक्सल पर फिट होता है और AWD के जरिए सभी चार पहियों पर पावर भेजता है। iX1 में लगा इलेक्ट्रिक पावरप्लांट 308 bhp की अधिकतम पावर और 494 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। ऑटोमेकर की पांचवीं पीढ़ी की ईड्राइव टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित, iX1 इलेक्ट्रिक एसयूवी सिर्फ 5.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का भी वादा करती है। इलेक्ट्रिक लग्जरी एसयूवी 180 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने का दावा करती है। 
विज्ञापन


बैटरी और चार्जिंग
नई BMW iX1 फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। 130 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके इसके बैटरी पैक को 20 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। बीएमडब्ल्यू का दावा है कि बैटरी पैक फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके 10 मिनट के चार्ज के साथ 120 किलोमीटर की रेंज सुनिश्चित कर सकता है। 11 किलोवाट का एसी चार्जर लगभग 6.3 घंटे में बैटरी पैक को पूरा कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


BMW iX1 असीमित किलोमीटर के लिए दो साल की मानक वारंटी के साथ आता है। साथ ही, बैटरी पैक पर आठ साल या 160,000 किलोमीटर तक की वारंटी मिलती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed