फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   This African country will no longer register petrol-driven motorbike taxis in 2025

Taxi Bikes: यह अफ्रीकी देश 2025 में पेट्रोल से चलने वाली टैक्सी-बाइक का पंजीकरण कर देगा बंद, जानें डिटेल्स

Tue, 05 Nov 2024 10:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 05 Nov 2024 10:59 PM IST
सार

अफ्रीका के इस देश ने एलान किया है कि वह नए साल से पेट्रोल से चलने वाली मोटरबाइक टैक्सियों का पंजीकरण नहीं करेगा। क्योंकि वह इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ना चाहता है।

विज्ञापन
This African country will no longer register petrol-driven motorbike taxis in 2025
Motorcycle - फोटो : Freepik

विस्तार

रवांडा ने एलान किया है कि वह नए साल से पेट्रोल से चलने वाली मोटरबाइक टैक्सियों का पंजीकरण नहीं करेगा। क्योंकि वह इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ना चाहता है।
विज्ञापन


इंफ्रास्ट्रक्चर मंत्री जिमी गैसोर ने सोमवार को मीडिया को बताया, "इसका लक्ष्य स्वच्छ, अधिक कुशल ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देना और गैस उत्सर्जन को कम करना है।"
विज्ञापन

नया नियम सिर्फ राजधानी किगाली में और टैक्सियों के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली मोटरबाइकों पर लागू होगा। जो सार्वजनिक परिवहन का प्रमुख साधन है।

रवांडा में विद्युतीकरण (इलेक्ट्रिफिकेशन) को बढ़ावा देने के लिए कई सब्सिडी योजनाएं चल रही हैं। जिसमें चार्जिंग के लिए सस्ती बिजली और बैटरी बनाने वाली कंपनियों के लिए टैक्स छूट शामिल है।

मंत्रालय का अनुमान है कि रवांडा में करीब 1,10,000 मोटरबाइक हैं। जिनमें से 30,000 किगाली में हैं। इनमें से 70,000 का इस्तेमाल टैक्सी के रूप में किया जाता है।

इलेक्ट्रिक बाइक बेचने वाली कई रवांडाई फर्मों में से एक, SAFI यूनिवर्सल लिंक के प्रबंधक ईव कायरंगा ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे "हरित शहर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम" बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, "यह नीति न सिर्फ कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करती है। बल्कि रवांडा में ई-मोबिलिटी के लिए सहायक बुनियादी ढांचे के निर्माण में हुई प्रगति को भी दर्शाती है।" 

इलेक्ट्रिक बाइक का ड्राइवरों ने भी स्वागत किया गया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, 32 वर्षीय अल्फोंस मबारबुसेये ने कहा कि 2022 में पेट्रोल से बाइक बदलने के बाद से उनकी दैनिक आय आधी हो गई है।

उन्होंने कहा, "इससे बाइक के रखरखाव की लागत में काफी कमी आई है। क्योंकि अब मुझे दिन में एक या दो बार इसकी बैटरी बदलनी पड़ती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed