फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   These signs start appearing before the battery of electric cars gets damaged, know everything

Electric Car Tips: इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी खराब होने से पहले मिलने लगते हैं ये संकेत, जानें सबकुछ

Sat, 06 Jan 2024 09:35 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 06 Jan 2024 09:35 AM IST
सार

इलेक्ट्रिक कारों और एसयूवी की भारतीय बाजार में काफी मांग है। इनकी बैटरी खराब होने से पहले कुछ संकेत देती है। यह संकेत क्या हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
These signs start appearing before the battery of electric cars gets damaged, know everything
EV Charging - फोटो : For Reference Only

विस्तार

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही इनकी बैटरी को लेकर भी कई तरह के सवाल सामने आते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इलेक्ट्रिक कार और एसयूवी की बैटरी खराब होने से पहले किस तरह के संकेत देती है।

विज्ञापन


खराब होने पर मिलते हैं ये संकेत
नई इलेक्ट्रिक कार या एसयूवी की बैटरी को चार्ज होने में काफी कम समय लगता है साथ ही इनकी रेंज भी काफी ज्यादा रहती है। लेकिन जैसे-जैसे बैटरी खराब होने लगती है, वैसे-वैसे चार्जिंग में समय भी ज्यादा लगने लगता है और इनकी रेंज में भी लगातार कमी आने लगती है। जिससे वाहन को बार-बार चार्ज करना पड़ता है और चार्ज होने पर भी यह नई के मुकाबले कम दूरी तय करने लगती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम से होती हैं प्रभावित
इलेक्ट्रिक कारों और एसयूवी की बैटरी की क्षमता मौसम के कारण भी प्रभावित होती है। देश में कहीं पर काफी कम और कहीं पर काफी ज्यादा तापमान होता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग करने पर बैटरी को लंबे समय में नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप


ज्यादा चार्जिंग से नुकसान
इलेक्ट्रिक कार और एसयूवी को अगर बार-बार चार्ज किया जाता है या फिर इनको चार्जिंग पर लगाने के बाद छोड़ दिया जाता है तो भी बैटरी पर बुरा असर होता है। वैसे तो इलेक्ट्रिक कारों और एसयूवी में ओवरचार्जिंग से सुरक्षा के उपाय किए जाते हैं, लेकिन बार-बार चार्ज करने से भी बैटरी जल्दी खराब हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

कितनी होती है बैटरी की उम्र
इलेक्ट्रिक कार और एसयूवी में मिलने वाली बैटरी की उम्र काफी ज्यादा होती है। इलेक्ट्रिक कार में आने वाली बैटरी की उम्र औसतन आठ साल या इससे ज्यादा होती है। हालांकि कार को उपयोग करने के मुताबिक बैटरी की उम्र कम या ज्यादा हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

कंपनियों से मिलती है वारंटी
देश में मिलने वाली ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारों और एसयूवी की बैटरी पर कंपनियों की ओर से कम से कम आठ साल के आस-पास या डेढ़ लाख किलोमीटर तक की वारंटी दी जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed