Car Driving Tips: हाईवे पर कार चलाते समय इन अहम टिप्स को रखें याद, हमेशा सुरक्षित रहेगा सफर
अगर आप कार के साथ हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं तो इस खबर पर ध्यान देने की जरूरत है। कार चलाते वक्त कुछ महत्वपूर्ण बातों को याद रखना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तरह के हादसे से सुरक्षित रहें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्सर लोग अपने काम के लिए एक शहर से दूसरे शहर कार से जाते हैं। अगर आप भी रोजाना कार के जरिए सफर करते हैं तो आपको इस खबर को पढ़ना चाहिए। दरअसल, राजमार्गों पर और एक्सप्रेसवे पर कार चलाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। इस खबर को पढ़कर आपको कार ड्राइविंग की काफी जानकारी मिल सकती है। ऐसे में आपको कम से कम नुकसान होगा।
सही लेन में करें ड्राइविंग
देश में लगातार राजमार्गों का निर्माणकार्य चल रहा है, ताकि लोग एक जगह से दूसरी जगह आसानी से और कम समय में पहुंच सके। राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर कार चलाते वक्त गाड़ी को सही लेन में रखना काफी जरूरी है। ऐसा करने से वाहन के साथ-साथ अंदर बैठे लोगों की सेफ्टी भी मजबूत रहेगी। अगर आप कार चलाते वक्त बार-बार लेन बदलते हैं तो इससे हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है। यही वजह है कि शुरू से ही कार को सही लेन में रखें।
उचित दूरी का रखें ध्यान
अगर आप हाइवे या फिर एक्सप्रेसवे पर कार चला रहे हैं तो हमेशा आगे वाले वाहनों से उचित दूरी बनाकर रखें। अगर कार को सही दूरी के साथ चलाएंगे तो अन्य वाहनों के अचानक से रुकने पर आपको किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। कई बार आगे चल रहा वाहन किसी आपात स्थिति में एकदम से वाहन रोक देता है। इस स्थिति में अगर आपका वाहन सही दूरी बनाकर चल रहा होगा तो इससे हादसा होने की आशंका कम हो जाएगी।
ओवरटेक करने से पहले रखें ध्यान
राजमार्ग और एक्सप्रेसवे पर किसी वाहन को ओवरटेक करने से पहले आगे और पीछे से आ रहे वाहनों को सही दिशा का इंडीकेटर दें। साथ ही अगर कार में ब्लॉइंड मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है तो उसका इस्तेमाल करें। इस फीचर की मदद से आस-पास से आ रहे वाहनों के बारे में सही जानकारी मिल जाती है। इस वजह से राजमार्ग और एक्सप्रेसवे पर किसी भी वाहन से टकराने की आशंका कम हो जाती है। ओवरटेक करते वक्त सही टाइमिंग का चुनाव करना जरूरी है।
तय रफ्तार से चलाएं कार
राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति की सीमा शहरों में ड्राइविंग के मुकाबले काफी ज्यादा होती है। ऐसे में हमेशा कार की गति को निर्धारित सीमा में रहकर ही चलाएं। अगर वाहन को तय रफ्तार से चलाया जाए तो इससे कार और अंदर बैठे लोग सेफ रहेंगे। साथ ही सड़क पर चल रहे अन्य वाहन भी सुरक्षित ढंग अपना वाहन चला पाएंगे।