{"_id":"5aab6b594f1c1ba9758b5bb4","slug":"these-companies-offering-discount-of-more-than-9-lakh-rupees-on-suv","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 लाख तक का मिल रहा है बड़ी SUV पर डिस्काउंट, नवरात्र से पहले कंपनियों ने दिया बड़ा ऑफर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
9 लाख तक का मिल रहा है बड़ी SUV पर डिस्काउंट, नवरात्र से पहले कंपनियों ने दिया बड़ा ऑफर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं और इस वित्त वर्ष को समाप्त होने में भी 15 दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में ऑटो कंपनियां अपना पुराना स्टॉक क्लियर करने के लिए लगातार नए ऑफर लेकर के आ रही हैं।
विज्ञापन
छोटी गाड़ियों के अलावा एसयूवी बनाने वाली नामी कंपनियां जैसे बीएमडब्लू, मर्सिडिज और मारूति भी डिस्काउंट दे रही हैं। इन कंपनियों के चुनिंदा मॉडल्स पर 75 हजार रुपये लेकर के 3 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन
BMW X5 एक्सड्राइव पर 9 लाख तक का डिस्काउंट
विश्व की बड़ी कार कंपनियों में से एक बीएमडब्लू अपने एक्स 5 मॉडल पर 9 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। एक्स 5 का मुख्य मुकाबला मर्सिडीज जीएलई और ऑडी क्यू7 से है। इस कार में हाई-क्वालिटी इंटीरियर और परफॉर्मेंस दी गई है जिसकी वजह से यह और ज्यादा स्पोर्टी साबित होती है। इस कार के स्पोर्ट वर्जन में यूनीक एलॉय व्हील और बंपर डिजाइन दिया है।
विज्ञापन
मर्सिडीज जीएलई मॉडल पर 3 लाख रुपये का डिस्काउंट
देश में मर्सिडीज की सबसे पॉपुलर एसयूवी में से एक जीएलई पर कंपनी 3 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रहा है। ऑडी और बीएमडब्लू से मुकाबला करने वाली जीएलई में कंपनी ने कई लक्जरी फीचर्स दिए हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत प्लश राइड और स्मूथ डीजल इंजन है। इसमें लगा 2143 CC वाला इंजन 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है।
मारूति एस क्रॉस पर दे रही है 75 हजार का डिस्काउंट
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी भी अपनी प्रीमियम एसयूवी एस-क्रॉस पर 75 हजार रुपये से अधिक का डिस्काउंट दे रही है। हालांकि यह डिस्काउंट 2017 में बने मॉडल पर कंपनी दे रही है। इसके अलावा फ्री में कंपनी असेसरीज भी दे रही है।
कंपनी पुराने स्टॉक को खत्म करना चाहती है, जिसके लिए यह ऑफर 31 मार्च तक ही वैलिड है। कंपनी ने इस मॉडल का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस कार में फिएट वाला 1.3 लीटर और 1.6 लीटर डीजल इंजन दिया गया है।