Car Tips: यकीनन नहीं जानते होंगे 7 सीट वाली कार के ये शानदार फायदे? पढ़कर हो सकते हैं हैरान
कार बाजार में 7 सीट वाली कार की कई खूबियां हैं, अगर आप बड़ी कार यानी एसयूवी लेने की सोच रहे हैं तो एक मिनट में इस खबर में जानें क्या है पूरी डिटेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कार बाजार में बीते कुछ महीनों से बड़ी गाड़ी यानी एसयूवी और एमपीवी की मांग काफी तेजी से बढ़ी है। हालांकि, एसयूवी और एमपीवी गाड़ियां सेडान और हैचबैक के मुकाबले अधिक महंगी होती है। इसके साथ ही बड़ी गाड़ियों का रखरखाव करना थोड़ा ज्यादा मुश्किल है, मगर फिर भी बड़ी गाड़ियों की बिक्री अच्छी गति से ऊपर की ओर जा रही है। इसके अलावा बड़ी गाड़ियों के कितने फायदे होते हैं, ये जानकर आप दंग रह सकते हैं। आगे जानिए क्या है पूरी डिटेल।
एसयूवी या एमपीवी में मिलता है ज्यादा स्पेस
अगर आप 7 सीट वाली कार के बारे में अच्छी जानकारी तलाश रहे हैं तो आपको बता दें कि आप सही जगह पर आए हैं। दरअसल 7 सीट वाली कार में आराम से 7 से 8 लोग बैठ सकते हैं। इस वजह से ये गाड़ियां बड़े परिवार वालों के लिए बढ़िया साबित होती हैं। ज्यादा लोगों के साथ ट्रिप पर जाने के लिए 7 सीटर कार बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
आरामदायक सफर
किसी बड़ी कार को खोज रहे हैं तो आपको बता दें कि 7 सीट एसयूवी या एमपीवी गाड़ी में हैचबैक और सेडान की तुलना में ज्यादा जगह होती है। इस वजह से बड़े परिवार वाले इस गाड़ी को प्राथमिकता देते हैं। इसमें ज्यादा लोगों के साथ सामान भी आसानी से आ जाता है। ऐसे में सफर आरामदायक हो जाता है।
अधिक सामान रखने में आसानी
7 सीट वाली या फिर बड़ी कार का साइज अधिक होता है, ऐसे में इसमें सीटों को एडजेस्ट करने का विकल्प मिलता है। अगर किसी लंबी दूरी की यात्रा में लोग कम हैं और सामान ज्यादा है तो ये कार आसानी से सारा सामान एडजेस्ट कर सकती है। यही वजह है कि काफी लोग 7 सीट वाली कारों को प्राथमिकता देते हैं।
सुरक्षा के लिए खास फीचर्स
बड़ी या फिर एसयूवी गाड़ियों में यात्रियों को अधिक आराम मिलता है। 7 सीट वाली कारों में लेगरुम और हैंडरुम काफी बढ़िया दिया गया होता है। यही वजह है कि इसमें ज्यादा सवारी भी आसानी से सफर कर सकती हैं। आजकल बाजार में आने वाली 7 सीट वाली बड़ी गाड़ियों में सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाता है। एसयूवी और एमपीवी में सुरक्षा के लिए ज्यादा एयरबैग्स और फीचर्स मिलते हैं।
चलाने में बेहतर नियंत्रण
एसयूवी और एमपीवी गाड़ियां सड़क पर बेहतर नियंत्रण के साथ चलती है। सफर के दौरान इन कारों में अच्छी रोड ग्रिप मिलती है। साथ ही कई सारे फीचर्स मिलते हैं। आजकल काफी लोग 7 सीट वाली कारों को इसलिए भी खरीद रहे हैं, क्योंकि बड़ी गाड़ियां रखने पर बड़ी पहचान मिलती है। इसके साथ ही इन्हें खरीदने में ज्यादा पैसा भी खर्च करना पड़ता है।