फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   These 3 auto companies promised employees No job loss or pay cuts

राहत की खबर: ऑटो सेक्टर में नहीं होगी वेतन में कटौती और नौकरी रहेगी सुरक्षित, कंपनियों ने किया वादा!

Sat, 25 Apr 2020 01:15 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 25 Apr 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
These 3 auto companies promised employees No job loss or pay cuts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Polestar

ऑटो कंपनियों के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। यूरोपीय कार निर्माता स्कोडा-फॉक्सवैगन और रेनो की भारतीय इकाइयों और चीनी स्वामित्व वाली एमजी मोटर ने अपने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी सैलरी और नौकरी सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भले ही संक्रमण के चलते लागू लॉकडाउन की वजह से व्यापार प्रभावित हुआ है और कैश का फ्लो खत्म हो गया है, लेकिन हमारे कर्मचारियों को डरने की जरूरत नहीं है। उनकी जॉब और वेतन सुरक्षित है। 

विज्ञापन

स्कोडा-फॉक्सवैगन ने कहा कि हम भारत में भी काम करना जारी रखेंगे। इन कंपनियों ने भारत में भारी निवेश करने का भी वादा किया है। साथ ही, कहा कि वह भारत में कई दूसरे प्रोडक्ट भी लॉन्च करने जा रहे हैं। स्कोडा-फॉक्सवैगन जो भारत में पूरे फॉक्सवैगन समूह को कवर करती है। कंपनी ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों के बोनस का भुगतान भी करेगी। हालांकि कंपनी ने कहा कि कर्मचारियों को सालाना बोनस के लिए कारोबार सामान्य होने तक इंतजार करना पड़ सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कोडा फॉक्सवैगन इंडिया के एमडी गुरप्रताप बोपारई ने कहा कि कर्मचारियों की नौकरी और वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम अपने कर्मचारियों से पहले ही वादा कर सूचित कर चुके हैं कि न को हम नौकरी से निकालेंगे और न ही वेतन में किसी प्रकार की कटौती करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हम बीते साल के बोनस का भी भुगतान करेंगे। 

विज्ञापन

रेनो इंडिया के एमडी वेंकटरम मामिलपल्ले ने कहा कि मौजूदा संकट को देखते हुए पिछले महीने से कर्मचारी बहुत घबराए हुए हैं, उन्हें लग रहा था कि ऐसी स्थिति में वेतन में कटौती और नौकरी छूट जाएगी। लेकिन हमने उन्हें पहले ही समझा दिया था कि उनकी नौकरी और सैलरी दोनों सुरक्षित हैं। 

वहीं एमजी मोटर ने भी अपने डीलर्स और कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनका वेतन और नौकरी सुरक्षित है। एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष राजीव चाबा ने कहा कि हमने एक प्रतिज्ञा ली है कि 2020 में हमारे लिए सबसे खराब स्थिति में भी एक भी नौकरी में कटौती नहीं होगी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ऑटो सेक्टर में घबराहट का माहौल पैदा हो गया था, जब कुछ कंपनियों ने वेतन में कटौती की बात की थी। कंपनियों का कहनना था कि वे पहले ही मंदी की मांर से जूझ रही हैं और उनके पास कैश फ्लो भी खत्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed