{"_id":"6379c38458090219ac6ea353","slug":"tesla-recalls-more-then-300-000-cars-after-taillight-problem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tesla Car Recall: टेस्ला ने रिकॉल की 3 लाख से ज्यादा कारें, टेल लाइट में परेशानी सामने आने के बाद उठाया कदम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla Car Recall: टेस्ला ने रिकॉल की 3 लाख से ज्यादा कारें, टेल लाइट में परेशानी सामने आने के बाद उठाया कदम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:41 AM IST
सार
अमेरिका की वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला ने बड़ी संख्या में कारों को रिकॉल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की कारों की टेल लाइट में परेशानी आने के बाद रिकॉल किया गया है।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : tesla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में एडवांस फीचर्स के लिए जाने जानी वाली कार कंपनी टेस्ला ने अमेरिका में लाखों कारों को वापस बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी कारों की टेल लाइट में परेशानी की जानकारी मिलने के बाद उन्हें वापस बुलाया गया है।
कितनी कारों को वापस बुलाया
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : tesla
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी कार कंपनी टेस्ला ने करीब तीन लाख 21 हजार कारों को रिकॉल किया है। रिकॉल की गई सभी कारों की टेल लाइट में परेशानी की जानकारी मिलने के बाद इन्हें बुलाया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी को लगातार कारों की टेल लाइट्स में परेशानी की शिकायत ग्राहकों की ओर से मिल रही थीं। अक्तूबर के आखिरी में इस बात की जानकारी सामने आई कि कई विदेशी बाजारों में बेची गई कारों की टेल लाइट नहीं जल रही थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के शुरूआती मुताबिक जांच में पाया गया है कि कई मामलों में टेल लाइट खराब हो सकती है। या फिर ऐसा भी हो सकता है कि लाइट रूक-रूक कर किसी कारण से काम ना कर रही हो। इसकी पूरी जानकारी सिर्फ तभी मिल पाएगी जब डिटेल में कार की चेकिंग होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने कहा है कि वो ऑनलाइन सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर रही है। जिससे यह समस्या दूर हो जाएगी। जिन कारों को रिकॉल किया गया है उनमें साल 2020 से बनी मॉडल वाई एसयूवी और 2023 मॉडल थ्री सेडान कारें शामिल हैं। कंपनी ने कुल 321628 वाहन रिकॉल किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।