फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla CEO Elon Musk made proposal to launch Robotaxi in China cliams report

Tesla Robotaxi: एलन मस्क ने चीन में टेस्ला रोबोटैक्सी लॉन्च करने का रखा प्रस्ताव, रिपोर्ट में दावा

Wed, 08 May 2024 12:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 08 May 2024 12:56 PM IST
सार

टेस्ला चीन में अपने रोबोटैक्सी को लाने के साथ ही देश में अपने एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस पैकेज की टेंस्टिंग की योजना बना रही है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में चीन यात्रा के दौरान यह प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन
Tesla CEO Elon Musk made proposal to launch Robotaxi in China cliams report
Tesla - फोटो : iStock

विस्तार

टेस्ला चीन में अपने रोबोटैक्सी को लाने के साथ ही देश में अपने एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस पैकेज की टेंस्टिंग की योजना बना रही है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में चीन यात्रा के दौरान यह प्रस्ताव रखा है। उन्होंने अपनी पहले से तय भारत यात्रा को स्थगित कर दिया था और फिर चीन की यात्रा पर चले गए थे।
विज्ञापन


चीनी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, चीन के अधिकारियों ने मस्क के रोबोटैक्सी चीन में लॉन्च करने के प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से लिया। अप्रैल में, टेस्ला ने एलान किया था कि वह इस साल 8 अगस्त को अपने रोबोटैक्सी को पेश करेगी। क्योंकि अमेरिकी ईवी निर्माता कमजोर बिक्री और चीनी ईवी से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहा है।
विज्ञापन

रिपोर्टों के अनुसार, चीनी अधिकारियों ने टेस्ला के प्रस्ताव पर यह कहते हुए जवाब दिया कि देश "टेस्ला की कुछ रोबोटैक्सी टेस्टिंग के लिए स्वागत करता है"। अधिकारियों के हवाले से यह भी कहा गया है कि वे उम्मीद करते हैं कि टेस्ला एक "अच्छी मिसाल" कायम कर सकती है।

हालांकि, टेस्ला के लिए चुनौती यह होगी कि वह अपने फुल सेल्फ-ड्राइविंग (एफएसडी) फीचर्स के लिए डेटा हासिल करने के लिए अनुमोदन ले सके। जिसकी टेस्ला कारों को जरूरत है। चीन विदेशी कार निर्माताओं द्वारा चीनी ग्राहकों का डेटा इकट्ठा करने के खिलाफ रहा है। और उसने अभी तक एफएसडी के इस्तेमाल को मंजूरी नहीं दी है।

एफएसडी का इस्तेमाल करने की स्वीकृति, चीन में टेस्ला के रोबोटैक्सी लॉन्च करने की योजना के लिए महत्वपूर्ण होगी। मस्क ने पिछले महीने बीजिंग का दौरा करते समय चीन के प्रीमियर ली क्वियांग से मुलाकात की थी। रिपोर्टों के अनुसार, टेस्ला शंघाई में रोबोटैक्सी का परीक्षण करना चाहती है। जहां संयुक्त राज्य के बाहर ईवी निर्माता की सबसे बड़ा गीगाफैक्ट्री स्थित है। चीन टेस्ला के लिए अपने घरेलू बाजार के बाहर दूसरा सबसे बड़ा बाजार भी है।
विज्ञापन

रोबोटैक्सी टेस्ला के खुद के सेल्फ-ड्राइविंग कैब फ्लीट होने की उम्मीद है। जो उसके ग्राहकों को एक ही समय में खुद के वाहन के रूप में इस्तेमाल करने या कैब फ्लीट के हिस्से के रूप में इस्तेमाल करने का विकल्प देगी। 23 अप्रैल को एक घोषणा के दौरान टेस्ला के रोबोटैक्सी प्रोजेक्ट के बारे में बोलते हुए मस्क ने कहा, "टेस्ला एयरबीएनबी और उबर का एक कंबीनेश होगा। किसी भी समय, उनके पास कार वापस आ सकती है, जैसे कारों के लिए एयरबीएनबी। वे यह तय कर सकते हैं कि क्या वे सिर्फ कार को दोस्तों और परिवार द्वारा, या सिर्फ 5-स्टार यूजर्स द्वारा या अन्य किसी के द्वारा भी इस्तेमाल किया जाना चाहते हैं।"

सिद्धांत रूप में, टेस्ला रोबोटैक्सी का इस्तेमाल तब भी कमाई करने के लिए एक तरीके के रूप में करने की योजना बना रही है, जब ग्राहक इसका उपयोग नहीं कर रहे हों।

रोबोटैक्सी प्रोजेक्ट टेस्ला के लिए एक गेम-चेंजर हो सकती है। क्योंकि ज्यादातर अन्य सेल्फ-ड्राइविंग इलेक्ट्रिक टैक्सी प्रोजेक्ट शुरू होने में नाकाम रही हैं। रोबोटैक्सी एक ऐसे ईवी का प्रस्ताव करता है जिसमें स्टीयरिंग व्हील या पैडल नहीं होगा। बल्कि टेस्ला के एडवांस्ड एफएसडी के जरिए चलेगा।

टेस्ला की रोबोटैक्सी महत्वाकांक्षा ने ज्यादा किफायती मॉडल 2 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की परियोजना को स्थगित कर दिया है। हालांकि, रोबोटैक्सी परियोजना की लागत बहुत ज्यादा होने की उम्मीद है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या टेस्ला अपने फंड से समझौता किए बिना रोबोटैक्सी लॉन्च करने में सक्षम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed