{"_id":"6406db840dde137e1d0562d9","slug":"tata-motors-planning-to-launch-facelift-nexon-in-2024-know-features-and-price-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tata Nexon Facelift: अब टाटा लाएगी इस एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन, जानें क्या होंगी खूबियां और कितनी होगी कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Nexon Facelift: अब टाटा लाएगी इस एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन, जानें क्या होंगी खूबियां और कितनी होगी कीमत
Tue, 07 Mar 2023 01:07 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 07 Mar 2023 01:07 PM IST
सार
टाटा की ओर से एक दमदार एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च से पहले देखा गया है। इसमें क्या खूबियां दी जा सकती हैं और किस कीमत पर पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
टाटा नेक्सन
- फोटो : tata motors
विस्तार
देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही अपनी दमदार एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसकी तैयारियां भी की जा रही हैं। हाल में ही एसयूवी के टेस्टिंग वर्जन को सड़कों पर देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी क्या कीमत हो सकती है और इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
आएगा फेसलिफ्ट वर्जन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में आने वाली नेक्सन का फेसलिफ्ट वर्जन लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से लॉन्च से पहले इसकी टेस्टिंग की जा रही है। हाल में ही इस टेस्टिंग वर्जन को भारतीय सड़कों पर देखा गया है।
विज्ञापन
कैसा होगा लुक
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, वह टाटा की नेक्सन है। इसमें कंपनी कनेक्टिड टेललाइट्स दे सकती है। वहीं नए मॉडल में वाई शेप की जगह एक्स शेप के डिजाइन के एलीमेंट्स लाइट्स में देखने को मिल सकते हैं। वहीं कार में ज्यादा बदलाव होने की संभावना कम ही है।
विज्ञापन
इंटीरियर में भी होगा बदलाव
एसयूवी के इंटीरियर को भी हल्का अपडेट मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई नेक्सन में कंपनी की ओर से बड़ा और अपडेटिड इंफोटेनमेंट सिस्टम देगी। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसके अलावा सात इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अपहोलस्ट्री अपडेट, छह एयरबैग्स जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है।
कितना दमदार इंजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नई नेक्सन में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन देगी। जिससे एसयूवी को 125 पीएस की पावर के साथ 225 न्यूटन मीटर का टॉर्क भी मिलेगा। इस इंजन के साथ ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को भी ऑफर किया जाएगा। कंपनी की ओर से मौजूदा एसयूवी में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाता है जिससे 120 पीएस और 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं डीजल का 1.5 लीटर इंजन भी विकल्प के तौर पर मिलता है जिससे एसयूवी को 115 पीएस और 260 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
कितनी होगी सुरक्षित
एसयूवी में सुरक्षा की बात की जाए तो इसमें छह एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, एचएसी जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ ही ADAS को भी दिया जा सकता है। अगर कंपनी इसमें ADAS जैसा सेफ्टी फीचर ऑफर करेगी तो यह चार मीटर से छोटी एसयूवी में पहली एसयूवी होगी जिसमें इस फीचर को दिया जाएगा। हालांकि इससे कार की कीमत बढ़ जाएगी, ऐसे में इसे सभी वैरिएंट में नहीं ऑफर किया जाएगा।
क्या होगी कीमत
अभी कंपनी की ओर से नई नेक्सन के बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में इसकी सही कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी जा सकती, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है इसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये के आस-पास से शुरू हो सकती है। वहीं इसे इस साल के आखिर या 2024 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है।