टाटा की एसयूवी अन्य कंपनियों की एसयूवी के मुकाबले ज्यादा दमदार मानी जाती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण टाटा की एसयूवी का बंपर और ग्रिल पिघल गया। हम इस खबर में आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
2 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर एक यूजर की ओर से जानकारी साझा की गई है कि उनकी टाटा हैरियर एसयूवी की फ्रंट ग्रिल और बंपर गर्मी के कारण पिघल गए। एसयूवी के मालिक की ओर से सोशल मीडिया पर एसयूवी के पिघले बंपर और ग्रिल की फोटो भी शेयर की गई हैं, जो वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
क्या दी जानकारी
3 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर एसयूवी के मालिक की ओर से जानकारी दी गई है कि उन्होंने एसयूवी को अपने ऑफिस के बाहर 12 अप्रैल को पार्क किया था। करीब दस घंटे के बाद जब वो जब कहीं जाने के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि उनकी एसयूवी का फ्रंट बंपर और ग्रिल पिघले हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी के साथ एसयूवी के बंपर और ग्रिल की फोटो भी शेयर कीं। उन्होंने बताया कि वह साल 2021 से टाटा की हैरियर एसयूवी को चला रहे हैं। उन्होंने इसे सिर्फ अच्छे रिव्यू और इसकी बिल्ड क्वालिटी के साथ सेफ्टी रेटिंग को देखकर ही खरीदा था। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि गर्मी के कारण ही एसयूवी में ऐसा हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि टाटा मोटर्स की कमी के बाद भी कंपनी उनसे इसे ठीक करने के लिए चार्ज कर रही है।
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
कंपनी ने दिया यह जवाब
4 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
एसयूवी के ओनर के ट्वीट के बाद टाटा मोटर्स की ओर से भी जवाब दिया गया है। कंपनी ने जवाब में कहा कि अपना नंबर,
ई-
मेल आईडी और डीलरशिप की जानकारी दी जाए। जिसके बाद कंपनी की ओर से उनकी मदद की जा सके।
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान