{"_id":"675835152b12a540ca028562","slug":"syrian-president-bashar-al-assad-car-collection-ultra-secret-luxury-car-garage-2024-12-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Syria: सीरिया के शीर्ष नेता अल-असद रूस भाग गए, पीछे छोड़ गए अल्ट्रा-सीक्रेट लक्जरी कार कलेक्शन, देखें वीडियो","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Syria: सीरिया के शीर्ष नेता अल-असद रूस भाग गए, पीछे छोड़ गए अल्ट्रा-सीक्रेट लक्जरी कार कलेक्शन, देखें वीडियो
Tue, 10 Dec 2024 06:03 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 10 Dec 2024 06:03 PM IST
सार
सीरिया के राष्ट्रपति अल-असद हाल ही में रूस भाग गए हैं। लेकिन कथित तौर पर उन्होंने सीरिया में एक बेहद दुर्लभ कार कलेक्शन छोड़ दिया है। मंत्री के कथित अल्ट्रा-सीक्रेट विदेशी कार कलेक्शन के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट और एक्स पर वायरल हो गए हैं।
विज्ञापन
Bashar Al Assad Car Collection
- फोटो : X/@Osint613
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीरिया के राष्ट्रपति अल-असद हाल ही में रूस भाग गए हैं। लेकिन कथित तौर पर उन्होंने सीरिया में एक बेहद दुर्लभ कार कलेक्शन छोड़ दिया है। मंत्री के कथित अल्ट्रा-सीक्रेट विदेशी कार कलेक्शन के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट और एक्स पर वायरल हो गए हैं। कार कलेक्शन में Ferrari F50 (फेरारी F50), एक लाल Lamborghini LM 002 (लेम्बोर्गिनी LM 002) ट्रक और एक Lamborghini Diablo (लेम्बोर्गिनी डियाब्लो) जैसी कुछ बेहद दुर्लभ कारें शामिल हैं।
विज्ञापन
गैरेज एक विशाल गोदाम की तरह है और इसमें लाखों डॉलर की कीमत की अनगिनत अन्य लग्जरी गाड़ियां हैं। ये कारें न सिर्फ सीरियाई लोगों के लिए बल्कि दुनिया भर के कार प्रेमियों के लिए भी एक बेहद दुर्लभ वस्तु हैं। उदाहरण के लिए फेरारी F50 की कीमत 2 से 4 मिलियन डॉलर (या लगभग 17 करोड़ रुपये से ज्यादा) है। सभी कारों का रखरखाव अच्छी तरह से किया गया लगता है।
Assads Lamborghini and other luxury cars in the hands of the Syrian rebels pic.twitter.com/xShJUaG3lK
— Open Source Intel (@Osint613) December 8, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
अल-असद गैराज: कारों की सूची
वीडियो की शुरुआत में, एक Lexus LX (लेक्सस एलएक्स), कई Toyota FJ cruisers (टोयोटा एफजे क्रूजर), एक Toyota Tacoma (टोयोटा टैकोमा) और एक Lamborghini (लेम्बोर्गिनी) सभी को एक साथ लाइन में खड़ा देखा जा सकता है। अन्य एसयूवी में एक Chevrolet (शेवरले) ट्रक, एक Land Rover (लैंड रोवर) और एक Cadillac Escalade (कैडिलैक एस्केलेड) के अलावा अनगिनत अन्य कारें शामिल हैं, जो अब धूल फांक रही हैं। एसयूवी के ठीक बगल में एक Mercedes S-Class (मर्सिडीज एस-क्लास) और एक Aston Martin Rapide (एस्टन मार्टिन रैपिड) है।

इन कारों के ठीक बगल में वीडियो का असल खजाना है, एक वी12 इंजन वाली Ferrari F50 (फेरारी एफ50), एक वी8 इंजन वाली Ferrari F430 (फेरारी एफ430) और एक वी12 इंजन वाली Lamborghini Diablo (लेम्बोर्गिनी डियाब्लो), सभी चमकीले लाल रंग में और बेदाग हालत में हैं।
आगे बढ़ते हुए, गैराज में Audi R8 (ऑडी आर8), Mercedes SLS AMG (मर्सिडीज एसएलएस एएमजी), Mercedes SL-Class (मर्सिडीज एसएल-क्लास), Bentley Continental GT (बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी), Rolls Royce Ghost (रोल्स रॉयस घोस्ट) और Audi S8 (ऑडी एस8) भी हैं। विदेशी और स्पोर्ट्स कारों के अलावा, बशीर के कार कलेक्शन में कुछ अपरंपरागत वाहन भी शामिल हैं, इनमें कई अपरिचित ATV (एटीवी), मोटरसाइकिल और वैन शामिल हैं।
हालांकि सभी गाड़ियां अनलॉक हैं, लेकिन दोनों वीडियो में से किसी में भी रिकॉर्डिंग करने वाले या उनके आस-पास खड़े लोगों ने उन्हें चालू नहीं किया है। इन कारों का भाग्य अब उनके आस-पास मौजूद सीरियाई नागरिकों के हाथों में है।