फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel Bike Launched In Bharat Mobility Global Expo 2025

Suzuki: सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च की Gixxer SF 250 फ्लेक्स फ्यूल, जानिए क्यों खास है ये बाइक

Tue, 21 Jan 2025 10:41 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 21 Jan 2025 10:41 PM IST
सार

Gixxer SF 250 फ्लेक्स फ्यूल लगभग 27bhp की पावर और 23Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इस इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel Bike Launched In Bharat Mobility Global Expo 2025
Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुजुकी ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल, Gixxer SF 250 को लॉन्च कर दिया है। फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली ये बाइक 85 प्रतिशत तक इथेनॉल के उपयोग से चल सकती है। इसके लिए जापानी निर्माता ने मॉडिफायर इंजेक्टर, फ्यूल फ़िल्टर और फ्यूल पंप को अपग्रेड किया है। ये नए अपग्रेड भविष्य में अन्य सुजुकी मोटरसाइकिलों पर भी देखे जाने की संभावना है।
विज्ञापन

Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel Bike Launched In Bharat Mobility Global Expo 2025
दो रंगों में बेची जाएगी बाइक - फोटो : अमर उजाला
इंजन और पावर
Gixxer SF 250 फ्लेक्स फ्यूल 9300rpm पर लगभग 27bhp की पावर और 7300rpm पर 23Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इस इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। गियरबॉक्स में कोई बदलाव किए गए हैं या नहीं, इस बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं है। सुजुकी इस बाइक को दो रंगों में उपलब्ध कराएगी जिनमें मैट ब्लैक और मैट रेड शामिल हैं। कंपनी नई फ्लेक्स फ्यूल बाइक की बुकिंग जल्द ही शुरू कर सकती है।

इस मोटरसाइकिल में सुजुकी के ऑयल कूलिंग सिस्टम (एसओसीएस) और इको परफॉरमेंस (एसईपी) तकनीक का लाभ मिलता है, जो कम ईंधन की खपत और रखरखाव में आसानी सुनिश्चित करता है। यह बाइक स्प्लिट-सीट डिज़ाइन, डुअल-चैनल ABS, साइड-स्टैंड इंटरलॉक स्विच और सुजुकी के ईज़ी स्टार्ट सिस्टम से लैस है। मोटरसाइकिल में एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो ब्लूटूथ-सक्षम है और सुजुकी राइड कनेक्ट एप्लिकेशन को सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel Bike Launched In Bharat Mobility Global Expo 2025
Suzuki E Access - फोटो : अमर उजाला
ऑटो एक्सपो में सुजुकी की अन्य पेशकश
सुजुकी मोटरसाइकिल भारत में अपनी लोकप्रिय एक्सेस (Access) स्कूटर का इलेक्ट्रिक वर्जन, e Access का भी खुलासा किया है। ऑटो एक्सपो में e Access को पेट्रोल वर्जन के साथ पेश किया गया था। e Access की बीत करें तो इसमें 3.07 kWh की फिक्स्ड लीथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी का उपयोग किया गया है जिसे घर पर या पोर्टेबल चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इसे फास्ट चार्जर से 2 घंटे 12 मिनट और नॉर्मल चार्जर से 6 घंटे 42 मिनट में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है।

सुजुकी ने इस इवेंट में Access 125 स्कूटर भी लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे नए डिजाइन, शक्तिशाली इंजन और आधुनिक सुविधाओं के साथ पेश किया। यह स्कूटर 125cc इंजन से लैस है, जो बेहतर माइलेज और स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed