फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   sunroof feature has big disadvantages know the details

Sunroof in Car: सनरुफ वाली कारों में होते हैं ये बड़े नुकसान, जानकर चौंक जाएंगे आप

Sun, 05 May 2024 02:53 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 05 May 2024 02:53 PM IST
सार

आजकल कई कारों में सनरुफ की सुविधा दी जा रही है। लोग इस फीचर का जमकर फायदा उठाते हैं, मगर क्या आप इसके नुकसान की जानकारी रखते हैं। अगर नहीं तो इस खबर पर ध्यान दें। इसकी जानकारी आपको हैरान कर सकती है। 
 

विज्ञापन
sunroof feature has big disadvantages know the details
Sunroof in Car - फोटो : Freepik

विस्तार

देश के कार बाजार में कारों की बिक्री में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। वाहन निर्माता कारों में एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स दे रही हैं। इनमें से एक फीचर का नाम है सनरुफ। जी हां, आजकल काफी लोग सनरुफ वाली कार को पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि सनरुफ वाली कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। मगर सनरुफ के कुछ नुकसान भी हैं, आइए जानते हैं कि क्या है इसकी पूरी जानकारी।

विज्ञापन

सेफ्टी का नहीं रखते ध्यान

अक्सर देखा गया है कि सनरुफ वाली कारों में लोग सेफ्टी का ध्यान नहीं रखते हैं। लोग सनरुफ का गलत इस्तेमाल करते हैं, इस वजह से कई बार लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है। सड़क पर कार चलाते वक्त अगर कोई सनरुफ से बाहर निकलता है तो इससे ड्राइवर का ध्यान भटक सकता है। इससे भयंकर हादसा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसी करता है ज्यादा काम

गर्मी के मौसम में सनरुफ अंदर बैठे लोगों के लिए परेशानी पैदा करता है। सनरुफ से सीधी तेज धूप अंदर केबिन में आती है, इससे कार के अंदर गर्मी का स्तर बढ़ जाता है। इस वजह से कार के एसी को केबिन ठंडा रखने के लिए ज्यादा काम करना पड़ता है। कार के एसी पर अधिक प्रेशर पड़ता है, इस वजह से एसी कई बार जल्दी खराब हो जाता है। 

विज्ञापन

रखरखाव की समस्या

कार में अगर सनरुफ है तो उसका सही ढंग से रखरखाव करना पड़ता है। अगर आप समय-समय पर सनरुफ पर ध्यान नहीं देंगे तो इससे सनरुफ की क्षमता कम हो सकती है। सही रखरखाव न होने पर बारिश के मौसम में लीकेज होने लगती है। बारिश का पानी कार के केबिन में आने लगता है और बारिश आने पर कार की छत पर आवाज भी ज्यादा आती है। 

माइलेज पर बुरा असर

काफी ड्राइवर कार के सनरुफ को खोलकर गाड़ी चलाना पसंद करते हैं। इस वजह से कार की माइलेज प्रभावित होती है। सनरुफ खोलकर कार चलाने पर एसी को अधिक काम करना होता है, इस वजह से ईंधन की खपत भी ज्यादा होती है। ऐसे में कार की माइलेज पर बुरा असर पड़ता है और माइलेज कम हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed